फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   संसद में गूंजेगा ‘केयरलेस होम’

संसद में गूंजेगा ‘केयरलेस होम’

Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
Ghaziabad
Ghaziabad Updated Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
कहां गई लड़कियां ः सोमवार को जांच करने आएगी महिला आयोग की टीम
नारी संगठनों ने अध्यक्ष को बताई सच्चाई
ममता बोलीं, लड़कियां गायब होना गंभीर
पुलिस ने क्या किया, देना ही होगा जवाब
आला अफसरों तलब की जाएगी रिपोर्ट

केयर होम की आग दिल्ली तक पहुंच गई है। राजकीय संप्रेक्षण गृह से छह लड़कियां गायब होने के मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग मुखर हो गया है। आयोग की अध्यक्ष ममता शर्मा ने केयर होम प्रकरण की जांच का ऐलान कर दिया है। आयोग की टीम सोमवार को गाजियाबाद पहुंच रही है। इधर, पूर्व भाजपा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय सांसद राजनाथ सिंह ने भी लड़कियों के गायब होने को बेहद गंभीर माना है। शुक्रवार को उन्होंने यहां कहा कि वे इस मसले को संसद में उठाएंगे। यूपी सरकार का ध्यान भी इस ओर खींचेंगे।



गाजियाबाद। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ममता शर्मा शुक्रवार को गाजियाबाद दौरे पर पहुंचीं तो नारी संगठनों ने उनके सामने जोरशोर से राजकीय संप्रेक्षण गृह से गायब हुईं लड़कियों का मामला उठाया। उन्होंने लापता लड़कियों के साथ साजिश की आशंका जताते हुए दोषी अधिकारी और कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की। महिला आयोग अध्यक्ष ने नारी संगठनों के सामने ही मामले की जांच का ऐलान किया और यह भी बता दिया कि सोमवार को वुमन कमीशन की टीम इसी सिलसिले में गाजियाबाद पहुंचेगी।
विज्ञापन

महिला आयोग अध्यक्ष एक कार्यक्रम में भाग लेने यहां अग्रसेन भवन में पहुंचीं तो मंच से गीतांजलि सोसायटी की अध्यक्ष वंदना चौधरी और भाजपा महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष कौशल शर्मा ने ‘अमर उजाला’ की प्रति दिखाकर उनका ध्यान खींचा। अध्यक्ष ममता शर्मा ने तुरंत ही मामले की विस्तार से जानकारी ली और इसे बहुत गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस को बताना होगा कि थाने में दर्ज रिपोर्ट में उसके स्तर से क्या किया गया। प्रशासन को भी बताना होगा कि मजिस्ट्रेटी जांचों का नतीजा क्या रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग पहुंचा मामला
केयर होम से छह लड़कियों के लापता होने का मामला राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग भी पहुंच गया है। शनिवार को एनजीओ प्रेरणा सेवा संस्थान ने आयोग को ‘अमर उजाला’ के समाचार के साथ अपना शिकायत पत्र भेज दिया। प्रेरणा सेवा संस्थान ने आयोग से मामले की जांच

कराकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


आखिर क्यों सो रहा है प्रशासनः राजनाथ
क्षेत्रीय सांसद राजनाथ सिंह ने अमर उजाला के खुलासे पर कहा है कि केयर होम प्रकरण बहुत शर्मनाक है। एक के बाद एक राजकीय संप्रेक्षण गृह से छह लड़कियां गायब हो गई हैं और यहां का शासन-प्रशासन फिर भी सो रहा है। वे इस मामले को संसद में उठाएंगे और राज्य सरकार तक भी पहुंचाएंगे। उन्होंने पश्चिमी यूपी मीडिया प्रभारी सरदार एसपी सिंह से अमर उजाला की प्रति के साथ संबंधित दस्तावेज तुरंत ही उनके पास दिल्ली पहुंचाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed