{"_id":"16011","slug":"Ghaziabad-16011-111","type":"story","status":"publish","title_hn":" लोनी मेट्रो को 20 करोड़ देगा जीडीए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोनी मेट्रो को 20 करोड़ देगा जीडीए
Ghaziabad
Updated Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवास-विकास परिषद करेगा अतिरिक्त पैसे का इंतजाम
प्रमुख सचिव (आवास) की बैठक में हुआ फैसला
गाजियाबाद। मेट्रो विस्तार के थर्ड फेज में लोनी के जौहरी इंक्लेव स्टेशन के लिए जीडीए 20 करोड़ रुपये का अंशदान देगा। शुक्रवार को लखनऊ में प्रमुख सचिव (आवास ) के साथ हुई बैठक में यह फैसला हुआ। जीडीए नया बस अड्डा मेट्रो के लिए निर्धारित अंशदान से ही यह राशि निकालेगा। जीडीए के अंशदान में कमी की भरपाई आवास-विकास परिषद द्वारा की जाएगी। यानी अब आवास विकास का अंशदान 165 करोड़ से बढ़कर 185 करोड़ रुपये हो जाएगा। जीडीए का अंशदान 496 करोड़ ही रहेगा। अंतर इतना है कि नया बस अड्डा मेट्रो के लिए जीडीए 476 करोड़ और लोनी मेट्रो के लिए 20 करोड़ रुपये देगा।
थर्ड फेज के अंतर्गत दिल्ली के मुकुंदपुर मेट्रो स्टेशन से शिवविहार तक 56 किलोमीटर ट्रैक बनना है। इस रूट में एक स्टेशन लोनी में बनना है। इस स्टेशन से लोनी निवासियों को मिलने वाले फायदे के कारण डीएमआरसी ने प्रदेश सरकार से जमीन व अंशदान की मांग की थी। इस पर जीडीए अधिकारियों ने जमीन देने पर सहमति जताई थी, लेकिन अंशदान देेने से मना किया था।
जीडीए अध्यक्ष संतोष यादव ने बताया कि प्रमुख सचिव (आवास) ने लोनी मेट्रो के लिए प्राधिकरण से 20 करोड़ का अंशदान देने के निर्देश दिए हैं। निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
यूपीएसआईडीसी को जल्द फैसला लेने के निर्देश
प्रमुख सचिव (आवास) एसएन शुक्ला ने शुक्रवार को ही यूपीएसआईडीसी को सेकेंड फेज मेट्रो अंशदान के लिए जल्द फैसला लेने का निर्देश दिया। उन्होंने यूपीएसआईडीसी अधिकारियों से कहा कि दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा मेट्रो प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस प्रोजेक्ट से नहीं पीछे हटा जा सकता। इसके लिए कैसे धन का इंतजाम करना है उसके विकल्पों को तय कर जल्द सूचित करें।