{"_id":"16009","slug":"Ghaziabad-16009-111","type":"story","status":"publish","title_hn":" ‘दो करोड़ पुरुषों की नहीं होगी शादी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘दो करोड़ पुरुषों की नहीं होगी शादी’
Ghaziabad
Updated Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
‘महिलाओं की दशा दिशा‘ पर संगोष्ठी में बोलीं ममता शर्मा
गाजियाबाद। गीतांजलि वेलफेयर एजूकेशनल समिति ने शनिवार को अग्रसेन भवन में ‘वर्तमान परिप्रेक्ष्य में महिलाओं की दशा और दिशा’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया। इस मौके पर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ममता शर्मा ने ‘महिला मिशन एक पहल’ स्मारिका का विमोचन किया।
अपने संबोधन में ममता शर्मा ने कहा कि यदि ऐसे ही कन्या भ्रूण हत्याएं होती रहीं तो भारत के दो करोड़ युवकों को शादी के लिए लड़कियां नहीं मिलेंगी। इस स्मारिका में उत्तर प्रदेश के सभी महिला थानों के नंबर, दहेज अधिनियम किशोरी शिक्षा आदि की जानकारी उपलब्ध है। संगोष्ठी में गाजियाबाद के करीब 500 सौ महिलाओं ने भाग लिया। गीतांजलि वेलफेयर समिति की सचिव वंदना चौधरी ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए सभी को एकजुट होने की जरूरत है। कार्यक्रम के दौरान विद्या भारती स्कूल स्टाफ ने कन्या भ्रूण हत्या पर आधारित नाटिका ऊंची उड़ान का मंचन किया। इस मौके पर विभा रावत, गीता नागर, मधु शर्मा, ऋचा सूद, रश्मि शर्मा, अनिल अग्रवाल, अशोक नागर, सिंधु प्रभा झा, सुशीला शर्मा, रेखा चौधरी, पूनम शर्मा, सीमा कौशिक, डा. आरती, नीलम त्यागी, रूपा शर्मा, मुस्कान पांडे, सिकंदर यादव, प्रेम चंद, अजय पटेल, सतेंद्र मौजूद रहे।