{"_id":"15891","slug":"Ghaziabad-15891-111","type":"story","status":"publish","title_hn":" हिंडन बैराज पर खड़ी रही जनशताब्दी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंडन बैराज पर खड़ी रही जनशताब्दी
Ghaziabad
Updated Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन का इंजन फेल.. दो घंटे तक परेशान रहे मुसाफिर
गाजियाबाद। हिंडन बैराज पर मंगलवार शाम नई दिल्ली से देहरादून जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया। इससे ट्रेन पौने दो घंटे हिंडन बैराज पर ही खड़ी रही। दिल्ली-हावड़ा रूट की डाउन लाइन ब्लाक होने से करीब एक दर्जन ट्रेनें प्रभावित हुईं। यात्री इस दौरान परेशान हाेते रहे। सूचना पर रेल अधिकारी भी पहुंच गए। इंजीनियरिंग टीम ने फाल्ट दूर करने की कोशिश की पर सफलता नहीं मिली तो दूसरा इंजन मंगवाकर ट्रेन को प्लेटफार्म नंबर दो पर लाया गया। यहां से पौने दो घंटे बाद दूसरा इंजन जोड़कर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विभागीय अफसरों ने बताया कि देहरादून जनशताब्दी एक्सप्रेस नई दिल्ली से दोपहर 03:14 बजे देहरादून केलिए रवाना हुई। जैसी ही ट्रेन हिंडन बैराज पर पहुंची तभी पावर फेल हो गया। ड्राइवर ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी तो वह मौके पर पहुंच गए। वहां से ट्रेन में दूसरा इंजन लगाकर उसे प्लेटफार्म नंबर दो पर लाया गया। उधर, गर्मी के मारे यात्रियों का हाल-बेहाल रहा। काफी देर होने पर गाजियाबाद आने वाले यात्रियों ने पैदल ही ट्रैक पकड़कर स्टेशन पहुंचना मुनासिब समझा। वहीं, स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर इंतजार में खड़े यात्रियों की भीड़ इतनी अधिक हो गई कि वहां पांव रखने की जगह नहीं बची। पुलिस भीड़ को काबू करने के लिए जुटी रही। शाम करीब 05:35 बजे ट्रेन गाजियाबाद स्टेशन पर पहुंची। इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
यह ट्रेनें हुईं प्रभावितः संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, सद्भावना, दिल्ली-फैजाबाद, गरीब नवाज, कैफियत, दिल्ली-वाराणसी स्पेशल, पद्मावत, वैशाली , शहीद, गोरखधाम, फरक्का , लखनऊ मेल, लखनऊ दूरंतो एक्सप्रेस।