{"_id":"15850","slug":"Ghaziabad-15850-111","type":"story","status":"publish","title_hn":" महानगर के 9 शूटर्स नेशनल में लगाएंगे निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महानगर के 9 शूटर्स नेशनल में लगाएंगे निशाना
Ghaziabad
Updated Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। महानगर के शूटर्स ने 14वें यूपी इंटर स्कूल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर 10 मेडल जीते। प्रतियोगिता आगरा में 25 से 28 अप्रैल तक हुई। इसमें दीप मेमोरियल स्कूल के 13 शूटर्स ने हिस्सा लिया और विभिन्न कैटेगरी में 10 मेडल जीते। शीतल ने एयर राइफल वुमन कैटेगरी में सिल्वर मेडल और दो हजार रुपये, अरिहंत बंसाली ने पीप साइट एयर राइफल कैटेगरी में एक सिल्वर, एक ब्रॉन्ज और एक हजार नकद जबकि शशांक भाटी ने ओपन साइट एयर राइफल कैटेगरी में एक ब्रॉन्ज और एक हजार का नकद का पुरस्कार जीता। सब-जूनियर ओपन साइट एयर राइफल वुमन कैटेगरी में ओशी गुप्ता, वंदना चौहान और मुस्कान शर्मा ने सिल्वर पदक जीते। पीप साइट एयर राइफल जूनियर मेंस कैटेगरी में अरिहंत, रोनल सिनम और किशोरजीत ने सिल्वर मेडल जीते। 13 में से 9 शूटर्स विभू जैन, शशांक भाटी, प्रतीक राओ, विशाद, रोनल सिनम, किशोरजीत, अरिहंत बंसाली, अकांक्षा गोगोई और कवैरापकम राहुल का चयन मई में होने वाली ऑल इंडिया इंटर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। स्कूल के शूटिंग इंचार्ज वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि इसमें देशभर से शूटर्स हिस्सा लेंगे।