फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   The victim's body hanging on thehouse of a girlfriend

प्रेमिका के घर फांसी फंदे पर झूलता मिला युवक का शव

Sun, 25 Mar 2018 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 25 Mar 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
The victim's body hanging on thehouse of a girlfriend
राजू की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चौबेपुर क्षेत्र के गजेनपुर गांव में शुक्रवार की देररात प्रेमिका के घर आए उसके युवक का शव संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे पर झूलता मिला। युवक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर युवती और उसकी मां को जमकर पीटा। पुलिस ने घायल मां-बेटी को हिरासत में लेकर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इधर, युवक के पिता की तहरीर पर मां-बेटी सहित अन्य लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी वीरेंद्र के पांच पुत्रों में तीसरे नंबर का पुत्र श्रीकांत उर्फ राजू (20) अपनी ननिहाल क्षेत्र के बजरहापुरवा गांव में रहकर मजदूरी का काम करता था। बताया गया है कि राजू के पड़ोसी गांव गजेनपुर निवासी एक युवती से करीब तीन वर्षों से प्रेम संबंध थे। पूर्व की भांति शुक्रवार की देररात राजू युवती से मिलने उसके घर गया था। जहां रात एक बजे उसका शव कमरे में पंखे के कुंडे से लटकता मिला। घटना के समय युवती और उसकी मां गांव में हो रहे भगवती जागरण कार्यक्रम में गए हुए थे। घर पहुंची युवत ने जब उसे कुंडे से लटकते देखा तो परिजनों को सूचना। इधर, युवक के परिजन और रिश्तेदार गजेनपुर गांव पहुंच गए। उन्होंने मौके पर मिले मां-बेटी के साथ मारपीट की।
विज्ञापन


सूचना पर थाना प्रभारी उमेश कुमार सिंह पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल के बाद के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस की पूछताछ में युवती ने बताया कि राजू काफी से समय से उसके घर आता-जाता था। शुक्रवार को भी राजू उसके घर आया था, रात्रि में गांव में माता का जागरण था, जिसमें शामिल होने वह अपनी मां के साथ जा रही थी, जिसका राजू विरोध कर रहा था। कहासुनी के बाद वह भगवती जागरण में चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही देरबाद घर लौटी तो कमरे में राजू का शव लटकता देखकर घबरा गई और दौड़कर मामले की जानकारी अपनी मां को दी। इसके बाद पहुंचे राजू के परिजनों ने उसे और उसकी मां को पीटा। इधर, युवती की तहरीर पर राजू के पिता और उसके परिजनों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई है। राजू के पिता वीरेंद्र ने पुलिस को बताया कि बीते कई दिनों से राजू शाहनिवादा गांव निवासी अपनी मौसी के घर रहकर मजदूरी कर रहा था। शुक्रवार की शाम वह बजरहापुरवा गांव आया था, जहां से भगवती जागरण के लिए गजेनपुर गया था। आरोप लगाया कि पुत्र की हत्याकर उसे फांसी पर लटकाया गया है। एसओ ने बताया कि शव के पोस्टमार्टम रिपोर्टआने पर ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।


 हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी गुत्थी
गजेनपुर गांव में युवक की हुई संदिग्ध हालात में मौत को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। युवक द्वारा आत्महत्या की बात ग्रामीणों के गले नहीं उतर रही। युवक के शरीर पर मौजूद बनियान फटी होने और आसपास का सामान बिखरा होने से ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि घटना से पूर्व राजू से मारपीट हुई है। लड़की के पिता की करीब 15 साल पहले मौत हो चुकी है परिवार में आंखों से कमजोर मां के अलावा एक छोटा भाई (16) है। वह श्रमिक है और अधिकतर घर केबाहर ही रहता है। मां-बेटी मजदूरी से ही घर का गुजारा करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed