फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   The shopkeeper will keep the trader to prevent theft

चोरी रोकनेे को व्यापारी रखेंगे खुद का चौकीदार

Wed, 10 Jan 2018 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात Updated Wed, 10 Jan 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
The shopkeeper will keep the trader to prevent theft
थानाध्यक्ष और व्यापारियों, ग्रामीणों के बीच होती वार्ता।
बरौर। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए व्यापारी अब प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए खुद का चौकीदार रखेंगे। उस चौकीदार को पुलिस की तरफ से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। मंगलवार को नवागंतुक एसओ शिवकुमार सिंह राठौर ने व्यापारियों के साथ सुरक्षा मुद्दे को लेकर बैठक की।
विज्ञापन



 बता दें कि बरौर कस्बे में 25 दिसंबर की रात दो सराफा दुकानों में शटर उचकाकर जेवरात समेत नगदी की चोरी हुई थी। इसके पहले 19 सितंबर को डोभा में चोरों ने मकान का जाला काट कर लाखों के गहने और नगदी चोरी की थी।
विज्ञापन


20 नवंबर को मकरंदापुर में जिंगला काटकर एक लाख नगदी समेत गहने चोर ले गए थे। बरौर के नवांगतुक थानाघ्यक्ष शिवकुमार सिंह राठौर ने चार्ज लेने के बाद चोरी सहित अन्य घटनाओं के लिए मंगलवार को व्यापारियों और क्षेत्रीय लोगों को समीक्षा बैठक पर चर्चा के लिए बुलवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 व्यापारी बोबी सचान ने थानाध्यक्ष ने बाजार के लिए एक निजी चौकीदार रखने की बात का प्रस्ताव रखा। जिसका खर्चा मिलकर सभी दुकानदार उठाने को तैयार हो गए। पुलिस उस चौकीदार रात में पूरा सहयोग करेगी।


वही थानाध्यक्ष ने व्यापारियों और ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा करने का पूरा प्रयास करेंगे। विजयकांत, श्रीकांत, नासिर, रविकुमार द्विवेदी, कमलेश गुप्ता, विशम्भर कमल, माताप्रसाद, दीपक, सौरभ सचान, जीतेंद्र सचान, अरुण शर्मा, बदरे आलम, मतीन सिद्दीकी, श्यामबाबू गुप्ता, कुलदीप सोनी, ओमशंकर सचान, अनुज अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed