{"_id":"a1b61f1539fe8662539bae20558f48a2","slug":"old-man-injured-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में वृद्ध को पीटा, रिपोर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी रंजिश में वृद्ध को पीटा, रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Feb 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सजेती के कुरसेड़ा गांव में पुरानी रंजिश के चलते तीन लोगों ने एक वृद्ध को रास्ते में घेरकर पीटा, जिससे उसका सिर फट गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गंगानरायन (62) ने बताया कि उसका पड़ोसी संतोष पुत्र अयोध्या से पुराना विवाद चल रहा है। बताया कि खेत से सिंचाई करके वापस घर लौट रहा था। देररात 11.30 बजे जैसे ही वह तालाब के पास पहुंचा।
वहां पहले से घात लगाए खड़े संतोष, राम स्वरूप और देशराज ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंगा नारायन बेहोश होकर गिर गया तो हमलावर फरार हो गए। काफी देर बाद उसे होश आया तो लहूलुहान हालत में अपने घर पहुंचा।
विज्ञापन
उसके पुत्र सुधार कुमार ने रात में पुलिस को मामले की सूचना दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि गंगा नारायन के पुत्र सुधीर की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर घायल की डाक्टरी कराई गई है। बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।