फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   makanpur mela in billhore

मकनपुर दमदार बेड़ा पार से हुआ गुलजार

Mon, 15 Feb 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 15 Feb 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
makanpur mela in billhore
एतिहासिक मेला मकनपुर में सजे मदार साहब के जश्न के दौरान हजारों की संख्या में दूर-दूर से जायरीनों के जत्थों का आना रविवार को भी लगातार जारी रहा।
विज्ञापन


ट्रेन, बस, कार, लोडर, टेंपों, तांगा और बाइकों से बड़ी संख्या में अब भी जायरीनों को मकनपुर पहुंचना जारी है। शनिवार की रात जिला प्रशासन और मेला कमेटी की ओर से मेला क्षेत्र में विख्यात कवियों के द्वारा विशाल कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया।


रविवार को मकनपुर मेला में जायरीनों, दर्शकों की भारी भीड़ रही। युवाओं ने मदार की दर पर माथा टेकर जहां दुआ की वहीं मेला घूम कर घूम मस्ती भी की। युवतियों ने झूलाझूलकर और चाट-चाउमीन सहित विविध खाद्य आइटम खाकर खुशियां मनाईं।
विज्ञापन


पुश क्रेता-विक्रेता भी दिनभर अपने काम में बिजी दिखे। मेला सचिव और बिल्हौर तहसीलदार ब्यास नारायण उमराव ने बताया कि मेला क्षेत्र में वसंत पंचमी के सापेक्ष रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण भारी संख्या में जायरीन उमड़े। अधिक से अधिक लोगों के आने के कारण मकनपुर आने वाली सभी सड़कों पर भी वाहनों की रेले लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार की रात आयोजित कवि सम्मेलन में कवियों ने शमा बांधकर दर्शकों को खूब लुभाया। वहीं मेला कमेटी की ओर से मदार साहब के भवन को बेहद आकर्षक ढंग से सजाया गया। जायरीनों ने मदार साहब की दर पर पहुंचकर विधि-विधान से रश्म अदायगी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed