{"_id":"570ff8ce4f1c1b233e4a6d5e","slug":"youth-killing","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरोह गांव में युवक की पीटकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिरोह गांव में युवक की पीटकर हत्या
अमर उजाला ब्यूूराो
Updated Fri, 15 Apr 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली के सिरोह गांव में वर्चस्व के विवाद में एक युवक को पीटकर मरणासन्न कर दिया। सीएचसी से उसे कानपुर रेफर किया गया रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है वहीं आरोपी फरार हो गए हैं। सीओ जीतेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश कराई जा रही है।
पतारा विकास खंड के सिरोह निवासी रामसेवक पाल के पुत्र रणजीत सिंह पाल (32) का चार दिन पहले गांव के ही अमित पाल पुत्र रामपाल से विवाद हुआ था। दोनों के बीच मारपीट हुई थी। अमित पाल ने उसे देख लेने की धमकी दी थी।
गुरुवार की दोपहर रणजीत अकेला था। तभी अमित और उसके भाई दीपू पाल ने अपने साथियों राहुल पुत्र तीतुर पाल और मानसिंह पुत्र मोती पाल के साथ मिलकर घेर लिया। उसकी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी।
विज्ञापन
घायल रणजीत को लेकर उसके परिजन रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे। पुलिस ने अमित और दीपू पाल पुत्रगण रामपाल, राहुल पाल पुत्र तीतुर पाल और मानसिंह पुत्र मोतीपाल के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद घायल को सीएचसी भेजा। जहां से डाक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। लेकिन, कानपुर पहुंचने से पूर्व रास्ते में ही रणजीत की मौत हो गई।