फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   FIR filed against coaching center owner in student girl's death case, statements recorded

Sitapur News: छात्रा की मौत के मामले में कोचिंग संचालक पर प्राथमिकी, दर्ज हुए बयान

Sat, 10 Oct 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 10 Oct 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
FIR filed against coaching center owner in student girl's death case, statements recorded
रामकोट। गांव निवासी छात्रा की आत्महत्या के मामले में कोचिंग संचालक पर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद शुक्रवार को सीओ सिटी ने परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। मृतका के परिजनों ने कोचिंग संचालक पर मानसिक दबाव व अनैतिक कृत्य करने की आशंका जाहिर करते हुए तहरीर दी थी। जिस पर बृहस्पतिवार शाम ही प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी।
विज्ञापन

स्नातक की छात्रा का शव बृहस्पतिवार को घर में फंदे से लटकता हुआ पाया गया था। परिजनों के अनुसार, रामकोट के परसेहरा गांव निवासी रंजीत प्रजापति एक कोचिंग संचालक है। उसकी कोचिंग में छात्रा करीब चार सालों से पढ़ाई कर रही थी। आरोपी छात्रा को घर भी पढ़ाने आता था। आरोपी किसी बात को लेकर छात्रा को एक हफ्ते से धमकी दे रहा था। इससे छात्रा मानसिक दबाव में थी। परिजनों ने आशंका जताई है कि आरोपी ने छात्रा और उसके परिजनों को विश्वास में लेकर छात्रा के साथ अनैतिक कार्य किया है। घटना के बाद परिजनों ने रंजित को कई बार कॉल की लेकिन वह परिजनों को बहाने बताकर गुमराह करता रहा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिग से मौत सामने आई है। सीओ सिटी विनय कुमार ने बताया कि मौके पर जाकर परिजनों के बयान दर्ज किए थे। फोन की सीडीआर व अन्य साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है। आरोपी की तलाश भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed