{"_id":"6ac93c4210709a986c0b5179","slug":"youths-body-found-hanging-from-a-tree-family-alleges-murder-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-187392-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप
Sat, 10 Oct 2026 12:40 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
नारखी। थाना क्षेत्र के ग्राम बछगांव रैमजा में शुक्रवार दोपहर गांव के बाहर स्थित आम के बाग में एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजन में कोहराम मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं, परिजनों ने युवक की हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का गंभीर आरोप लगाया है।
बछगांव रैमजा निवासी अमित कुमार उर्फ विकास (26) हरियाणा के धारूहेड़ा में दूध का टैंकर चलाने का काम करता था। वह बृहस्पतिवार सुबह ही हरियाणा से अपने गांव लौटा था। शुक्रवार दोपहर गांव के बाहर आम के पेड़ पर अमित का शव लटका देख ग्रामीणों ने शोर मचाया, जिसके बाद रोते-बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक दो भाइयों और दो बहनों में दूसरे नंबर का था तथा अविवाहित था।
मृतक के पिता राजकुमार ने आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार को उनके बेटे अमित के पास किसी का फोन आया था, जिसके बाद वह घर से चला गया। इसके बाद वह सुबह करीब 11 बजे महज दस मिनट के लिए घर आया और फिर चला गया, जिसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लगा। पिता का आरोप है कि किसी ने साजिश के तहत अमित को फोन करके बुलाया और उसकी हत्या करने के बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ पर फंदे से लटका दिया।
विज्ञापन
पुलिस कर रही मामले की जांच:
घटना के संबंध में थानाध्यक्ष नारखी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की मृत्यु फंदे पर लटकने से हुई है। पुलिस ने परिजन द्वारा लगाए गए आरोपों और कॉल डिटेल के आधार पर मामले की गहनता से जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।