फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Youth killed, 12 injured in uncontrollable truck collision

बेकाबू ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, 12 जख्मी

Tue, 11 Jul 2017 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 11 Jul 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
Youth killed, 12 injured in uncontrollable truck collision
क्रेन से ट्रक के पहिया उठाकर निकाला जाता शव - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में कानपुर हाईवे पर पिपरी के पास बाइक में टक्कर मारने के बाद ट्रक सवारी उतार रही मैजिक से टकरा गया। इसमें एक युवक की ट्रक के नीचे दबकर मौत हो गई। बाइक सवार समेत 12 लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन


इन्हें सीएचसी लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीन महिलाओं समेत चार लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने क्रेन से ट्रक को उठवाकर शव को बाहर निकाला। मोबाइल नंबर से संपर्क कर पहचान कर ली गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। स्थानीय लोगों ने बताया कि अमरौधा निवासी मुन्ना बाइक से भोगनीपुर गया था। अमरौधा लौटते समय पिपरी के पास कट में अमरौधा मोड पर कालपी से कानपुर की ओर जा रहा ट्रक  ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इसके बाद अनियंत्रित होकर मोड़ के पास ही सवारी उतार रही मैजिक में पीछे से टकरा गया, जिसमें एक युवक ट्रक के नीचे ही दब गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जाम लगने के कारण कोतवाल शैलेंद्र सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए। सट्टी, मूसानगर, देवराहट थानों का फोर्स भी पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक सवार मुन्ना और मैजिक में बैठे पिपरी की रीना, अन्नपूर्णा, सिकंदरा थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर निवासी मालती, काजल, सीमा, मूसानगर निवासी मिथला तिवारी, अनीता, विनीता, रीमादेवी, बिबियापुर निवासी बालकराम, फत्तेपुर निवासी जगदीश को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मुन्ना, काजल, रीना, अन्नपूर्णा को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहीं दो क्रेनें मंगाकर मिट्टी में घुसे ट्रक के पहियों को उठाकर शव निकाला गया।


कोतवाल शैलेंद्र सिंह ने बताया मृत युवक के मोबाइल में फीड नंबर से जानकारी करने पर पहचान हो गई। जिसका नाम जालौन थाना कदौरा के इटौरा निवासी बालकिशन उर्फ पप्पू (28) है। परिजनों के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। ड्राइवर फरार हो गया तहरीर मिलने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed