फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Trolley counterclaimed by container-truck collision,three youths die

कंटेनर-ट्रक की टक्कर से ट्राली पलटी, तीन युवकों की मौत

Sun, 14 May 2017 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात Updated Sun, 14 May 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
Trolley counterclaimed by container-truck collision,three youths die
कंटेनर-ट्रक की टक्कर से ट्राली पलटी, दो युवकों की मौत - फोटो : amarujala
सिकंदरा। थाना क्षेत्र में आगरा हाईवे पर आलमपुर गांव के सामने कंटेनर-ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि, 17 लोग जख्मी हो गए। घायलों को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


ट्राली में सवार करीब तीन दर्जन लोग यमुना के अमराहट घाट पर वृद्धा के शव का दाह संस्कार करने के बाद लौट रहे थे। वहीं, घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। जिससे करीब एक घंटे आवागमन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के बुधेड़ा-डेरा निवासी बच्चनसिंह नायक ने बताया कि उनकी वृद्ध मां अनारो देवी का गत शुक्रवार शाम निधन हो गया था। शनिवार की दोपहर यमुना के अमराहट घाट पर शव का दाह संस्कार किया गया। शव-यात्रा में परिजनों समेत करीब तीन दर्जन लोग ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर गए थे। वहां से वापस आते वक्त हाईवे पर आलमपुर गांव के सामने पीछे से आ रहे कंटेनर-ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्राली पलट गई। इस हादसे के बाद ट्रक छोड़कर उसका ड्राइवर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में  विजय सिंह (30) और अनारोदेवी के पौत्र गोविंद सिंह (17) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वहीं उमेश (35), सुरेश (45), कृपालसिंह(40), मंतोष सिंह (35), धीरजसिंह (25), उत्तमसिंह (45), चरनसिंह(35), मुकेश(18), राजेंद्र(35), मूलचंद्र (60), चोबसिंह(50), सुघरसिंह(65), चेतराम (35), अजयसिंह (47), महेंद्र (47), ओमप्रकाश (37), सरजीत(45) जख्मी हो गए। हादसे पर गांव में कोहराम मच गया और मृतकों के परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए।


घटना स्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग पर जाम लगा दिया। एसडीएम सियाराम मार्य और डेरापुर के डीएसपी माजिद अब्सार ने ग्रामीणों को समझाकर रोड से हटाया। थाने क उपनिरीक्षक प्रदीपसिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। ट्रक को कब्जे में लेकर उसके ड्राइवर को तलाश किया जा रहा है। रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed