फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   The report on the death of a married husband and father

विवाहिता की मौत पर पति व ससुर पर रिपोर्ट

Sat, 20 Aug 2016 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 20 Aug 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के आलमचंद्रपुर गांव स्थित कांशीराम कालोनी में रह रही महिला की मौत के मामले में पति व ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व हत्या के आरोप की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


मृतका की मां उर्मिला पत्नी रमेश चंद्र ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसने अपनी पुत्री संपदा उर्फ प्रियंका त्रिपाठी का विवाह 22 नवंबर 2009 को अकबरपुर के मोहल्ला नेहरू नगर निवासी विशाल त्रिपाठी पुत्र ओमप्रकाश त्रिपाठी से किया था।
विज्ञापन


शादी के बाद करीब दो वर्ष तक सब कुछ ठीकठाक चलता रहा। इस दौरान उसके दो बेटियां हुईं। इसके बाद से ससुराली संपदा को प्रताड़ित करने लगे और घर से मारपीट कर निकाल दिया। इससे संपदा को गहरा आघात लगा और वह गंभीर बीमारी से ग्रसित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर उसने जमीन जायदाद बेचकर बेटी का इलाज कराया। साथ ही ससुराली जनों के खिलाफ रिपोर्ट भी लिखाई थी। उर्मिला के अनुसार, बीती 11 अगस्त को संपदा माती न्यायालय में तारीख पर गई थी। वहीं पर पति विशाल व ससुर ओमप्रकाश ने उसके साथ मारपीट करने की कोशिश की।


मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। इससे संपदा भयभीत रहने लगी। 18 अगस्त को रात साढ़े नौ बजे संपदा की मौत हो गई। कोतवाल फरमूद अली पुंडीर ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति व ससुर के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर छानबीन शुरू कर दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed