{"_id":"59ce9d724f1c1bcb538b502c","slug":"the-grand-son-of-bjp-leader-was-tried-to-kidnap","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के पोते की अपहरण की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेता के पोते की अपहरण की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो।
Updated Sat, 30 Sep 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
घटना के बारे में जानकारी देता छात्र शिवनेत्र तिवारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर।
कोतवाली क्षेत्र के हथेही गांव में बोलेरो सवार तीन युवकों ने भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष के पोते का अपहरण करने का प्रयास किया। इसी बीच रास्ते पर एक बाइक सवार के आने से बदमाश अपने मकसद में कामयाब नहीं सके। शुक्रवार को घटना की मौखिक सूचना पुलिस में दी गई है।
हथेही गांव निवासी संतोष कुमार तिवारी भाजपा के पतारा मंडल के पूर्व अध्यक्ष और संपन्न किसान हैं। बताया कि उनका पोता शिवनेत्र तिवारी (10) पड़ोसी कसबा गजनेर (कानपुर देहात) के एक स्कूल में कक्षा-6 में पढ़ता है।
शिवनेत्र सुबह 10 बजे अपने पिता जयप्रकाश तिवारी खेतों में सिंचाई करवा रहे थे। उनको पैदल ही खाना देने जा रहा था। शिवनेत्र ने बताया कि जैसे ही वह गांव के बाहर सूनसान जगह पर पहुंचा। तभी, उसके बगल में एक बोलेरो आकर रुकी उसमें चालक समेत कुल तीन लोग सवार थे।
विज्ञापन
बोलेरो सवारों ने पूछा कि कहां जा रहा है। शिवनेत्र ने बताया कि वह खेतों में पिता को खाना देने जा रहा है तभी, एक युवक ने उसको पकड़कर गाड़ी में खींचने का प्रयास किया। शिवनेत्र ने बोलेरो सवारों के चंगुल से बचने को शोर मचाने की कोशिश की तो उन्होंने उस पर चादर डाल दी।
छीना-झपटी में शिवनेत्र के हाथ से खाने का टिफिन छूटकर एक ओर जा गिरा। संयोग से उसी वक्त बाइक सवार ने देखा और मामला गड़बड़ देख शोर मचाया। घबराए बोलेरो सवार शिवनेत्र को वहीं छोड़कर भाग निकले।
बाइक सवार ने शिवनेत्र को घर पहुंचाया और परिजनों को घटना बताई। बताया कि बोलेरो की नंबर प्लेट में कीचड़ पुता होने से नंबर भी साफ नहीं दिख रहे थे। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष तिवारी अपने पोते को लेकर घाटमपुर कोतवाली आकर पुलिस को जानकारी दी।
उन्होंने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। कोतवाल देवेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि मौखिक जानकारी मिली है। संदिग्ध बोलेरो की तलाश के लिए नंदना चौकी पुलिस को सतर्क कर दिया गया है।
वहीं, गांववालों ने बताया कि एक महीने में तीसरी घटना है। बताया कि इससे पहले गांव के ही बबलू अवस्थी के पुत्र राजा अवस्थी (11) और गांव के ही मलाला राजपूत के लड़के के अपहरण की कोशिश की जा चुकी है। गांववालों के मुताबिक उन घटनाओं में भी बोलेरो सवार युवक शमिल थे।