{"_id":"58e697ee4f1c1bdc315b7479","slug":"stress-in-akbarpur-shops-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकबरपुर में तनाव, दुकानें बंद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अकबरपुर में तनाव, दुकानें बंद
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
Updated Fri, 07 Apr 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
घटना के विरोध में बंद रहा अकबरपुर का बाजार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकबरपुर कस्बे के कालीगंज स्थित मंदिर से जवारे निकालने के दौरान बुधवार को दो समुदायों में हुए पथराव व मारपीट के मामले में देररात पुलिस ने 65 नामजद व 120 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, घटना के विरोध में गुरुवार को अकबरपुर व आसपास के इलाकों में दुकानदारों ने दुकानें नहीं खोली। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहा।
बता दें कि बुधवार को नवरात्र के अंतिम दिन कालीगंज के मंदिर से जवारे की विसर्जन यात्रा निकलना था। लेकिन एक समुदाय के एतराज करने पर विवाद का रूप ले लिया। दोनों पक्षों की ओर से चले पत्थर और डंडे से पुलिस कर्मियों व अन्य लोग घायल भी हुए थे।
पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों से 65 नामजद व 120 अज्ञात लोगों पर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मौके से भाग रहे अनवार, साहिबे आलम, शाहिद, बदलू, अनवार खां को गिरफ्तार किया गया है। इनको जेल भेजा जा रहा है। अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। उधर, बताया जा रहा है कि मुकदमा दर्ज करने से पहले कई बार तहरीर भी बदली गई। दोनों पक्षों के कई बड़े लोगों के नाम हटा दिए गए।