{"_id":"28201307466bd2ee519e3e9bbf20343f","slug":"polling-prepration-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" मतगणना की तैयारियों को अंतिम रूप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मतगणना की तैयारियों को अंतिम रूप
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील क्षेत्र के तीनों विकास खंडों में ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्य पद के लिए हुए चुनाव की मतगणना कल (रविवार) को होनी है। प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। घाटमपुर विकास खंड की 78, भीतरगांव की 77 और पतारा ब्लाक की 50 ग्राम पंचायतों के प्रधानों और सदस्यों के नाम देरशाम तक घोषित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
घाटमपुर विकास खंड क्षेत्र की मतगणना कसबे के कैप्टन सुखबासी सिंह स्मारक जनता इंटर कालेज परिसर में होनी है। इसके लिए अलग-अलग कमरों में गणना काउंटर बनाए गए हैं। इधर, परिसर में बनाए गए स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच मतपेटियां रखी हुई हैं।
वहां किसी को भी जाने की इजाजत नहीं है। स्ट्रांग रूम में रखी मतपेटियों की सुरक्षा के लिए सशस्त्र गारद तैनात की गई है। निर्वाचन अधिकारी राजीव सिंह ने बताया कि मतगणना निर्धारित समय पर शुरू और खत्म कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
पतारा समाचार प्रतिनिधि के अनुसार कसबा स्थित नेहरू इंटर कालेज परिसर में बने मतगणना केंद्र में रविवार को विकास खंड की सभी 50 ग्राम पंचायतों के लिए हुए चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे।
शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी शंभू कुमार ने मतगणना स्थल का दौरा करके व्यवस्थाएं देखीं और दिशा-निर्देश दिए।
भीतरगांव समाचार प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड क्षेत्र की 77 ग्राम पंचायतों में प्रधान और सदस्य पद के लिए तीसरे चरण में ( 05 दिसंबर) को मतदान कराया गया था। रविवार (13 दिसंबर) को मतों की गिनती और परिणामों की घोषणा होनी है। निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।