{"_id":"57193bfd4f1c1b05048b4f2c","slug":"gun-shot-and-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायर झोंक सराफ से ढाई लाख की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फायर झोंक सराफ से ढाई लाख की लूट
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के रोशनमऊ गांव के निकट एक सराफ पर गोली चलाकर बाइक सवार दो लुटेरों ने ढाई लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और 33 हजार की नगदी लूट ली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
झींझक निवासी सराफ गुड्डू सिंह राजावत रविवार और गुरुवार को थाना क्षेत्र के अलियापुर गांव में जेवर बेचने जाता है। गुरुवार शाम भी वह बाइक से झींझक के लिए निकला था तभी रास्ते में रोशनमऊ गांव के निकट पीछे से आ रहे बाइक सवार दो लुटेरों ने तमंचे से फायर झोंक दिया।
सराफ ने टायर फटना समझकर बाइक रोक दी तभी पीछे से आए दोनों लुटेरों ने कनपटी पर तमंचा लगाकर बैग छीन लिया। सराफ के शोर मचाने पर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़े लेकिन तब तक दोनों लुटेरे बैग लेकर बाइक से भाग निकले।
विज्ञापन
सराफ ने बताया कि दोनों लुटेरे चेहरे को कपड़े से ढके थे। थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार तिवारी ने बताया कि लुटेरों की तलाश में दबिश दी जा रही है।