फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   murder

भांजे की गोली मारकर हत्या

Thu, 24 Mar 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो
अमर उजाला ब्यूूराो Updated Thu, 24 Mar 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
 देहात के जरैला गांव में बहनोई को भी गोली मारी, हैलट रेफर -जमीन के विवाद में वारदात, लाइसेंसी राइफल से मारी गोली अमर उजाला ब्यूरो कानपुर देहात। अकबरपुर थाना क्षेत्र के जरैला गांव में बुधवार रात जमीन के विवाद में मामा ने भांजे और बहनोई को लाइसेंसी राइफल से गोली मार दी। इससे भांजे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पिता घायल हो गए।
विज्ञापन


उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां गंभीर हालत होने पर उन्हें हैलट रेफर किया गया। वारदात के बाद ग्रामीणों ने बवाल शुरू कर दिया। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत करवाया। जरैला गांव निवासी गिरजाशंकर के पुत्र प्रांशु (24) के नाम नाना सुघर सिंह ने अपने हिस्से की कुछ जमीन कर दी थी। मामा संतराम इसका विरोध कर रहा था।
विज्ञापन


बुधवार शाम प्रांशु और गिरजाशंकर अपने गेहूं के खेत में पानी लगा रहे थे, तभी संतराम भी अपने खेतों में पानी लगाने पहुंचा। इसी दौरान प्रांशु और मामा संतराम में विवाद हो गया। पिता गिरजाशंकर ने बीच बचाव कर मामला शांत करवाया। थोड़ी देर बाद संतराम घर से अपनी लाइसेंसी राइफल ले आया और प्रांशु को गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्दन में गोली लगते ही प्रांशु की मौत हो गई। बचाने दौड़े गिरजाशंकर को भी संतराम ने गोली मार दी। गोली पेट में लगने से वे भी गिर गए और संतराम भाग निकला। बाद में कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और गिरजाशंकर को अस्पताल भेजा।

सीओ अकबरपुर संजीव सिन्हा का कहना है कि जमीन के विवाद मेें मामा ने भांजे को गोली मारी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed