{"_id":"571a79024f1c1b6a7d8b4c16","slug":"bike-riders-firing-prosecution","type":"story","status":"publish","title_hn":" बाइक सवारों पर फायरिंग, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवारों पर फायरिंग, मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
Updated Sat, 23 Apr 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
बंदूक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्हौर। कोतवाली क्षेत्र के बिल्हौर-रसूलाबाद मार्ग पर बाइक सवार दो युवकों पर बदमाशों ने देशी तमंचे से फायर किया। गोलियाें की आवाज सुनकर दौड़े ग्रामीणों को आता देख फायर करने वाले बदमाश मौके से भाग निकले। गोली लगने से घायल एक युवक को पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
कोतवाली अमर पाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बिल्हौर के कसबा अशफाक उल्ला नगर निवासी नासिर खान पुत्र साकिर खान अपने मित्र श्रवण कुमार के साथ अहिरानी गांव जा रहा था, तभी माखनपुरवा गांव के सामने एकाएक दो बाइकों से आए मुर्शरफ, भुल्लन, छोटे और नाजिम निवासीगण रितु कला, काला टीला थाना और जनपद कन्नौज ने उन पर देशी तमंचों से फायर करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
गोली लगने से नासिर सड़क पर ही गिर पड़ा जबकि श्रवण के चीखने चिल्लाने पर ग्रामीण मौके की ओर आने लगे। ग्रामीणों को आता देख हमला करने वाले सभी बदमाश युवक भाग निकल। कंट्रोल रूम से मिली सूचना के आधार पर आनन-फानन में मौके से नासिर को लहुलुहान हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहीं ग्राम प्रधान रेशमा देवी के पति जगदीश ने बतायाकि उनके गांव में कहीं गोली नहीं चली है। लेकिन पुलिस के कई अफसरों ने उन्हें गांव में गोली चलने की जानकारी दी। गोली चलने की जानकारी तक किसी ग्रामीण के पास नहीं है।
विज्ञापन