{"_id":"592c81bc4f1c1bc074bdaa29","slug":"bike-rider-dies-due-to-dcm-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
जयप्रकाश की फाइल फोटो।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रनियां।
रनियां चौकी के रायपुर क्षेत्र में रविवार देर रात एक डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार की मौत हो गई। घटना के बाद चालक डीसीएम छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के वक्त बाइक सवार हेलमेट लगाए था।
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के हुलासीपुरवा निवासी जय प्रकाश यादव (40) पुत्र गोरेलाल यादव रनियां के रमण बिहारी मैदा मील में गार्ड का काम करते थे। रविवार शाम वह बाइक कानपुर चले गए। कानपुर से देर रात वापस अकबरपुर जाते वक्त रायपुर ओवर ब्रिज पर सामने से आ रही डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे जयप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक डीसीएम छोड़ फरार हो गया।
चौकी इंचार्ज वीपी पांडेय ने बताया कि मृतक के भाई चंद्रप्रकाश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर डीसीएम को कब्जे में लिया गया है।
वहीं, उमरन गांव के पास राकन आईआईटी के छात्र सदना मंगलपुर निवासी सगे भाई अरुण कुमार, संदीप कुमार पुत्रगण राम लखन व गगन कुमार पुत्र सुरेंद्र शुक्ल की बाइक को एक कार ने टक्कर मार दी। इससे तीनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में कार भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।