{"_id":"5d015683bdec22074407fd50","slug":"156036876112-ghatampur-news94","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका से दो युवकों ने किया दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बालिका से दो युवकों ने किया दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर (कानपुर)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों ने बालिका (12) से दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना के बाद से आरोपी फरार हो गए। इधर, जानकारी होने पर बालिका की मां उसे लेकर बुधवार को घाटमपुर कोतवाली आई। मामला दो वर्गों का होेने से पुलिस तत्काल हरकत में आई और कार्रवाई शुरू की है। देर शाम आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। बालिका को डाक्टरी परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा गया।
एक गांव निवासी महिला ने बताया कि पति ट्रक चालक है जिसके चलते वह घर से बाहर था। मंगलवार को महिला किसी रिश्तेदारी में गई थी। घर पर उसकी दो पुत्रियां बड़ी 12 वर्ष और छोटी 9 वर्ष थीं। देररात पड़ोस में ही रहने वाले दो युवक आजाद (24) और अजमेरी (22) उसके घर पर घुस गए। आरोपियों ने घर में सो रही बड़ी बेटी से दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान छोटी बहन जाग गई, दोनों ने मिलकर शोर मचाया। जब तक पड़ोस के लोग आते, आरोपी वहां से फरार हो गए।
इधर, बुधवार सुबह बालिका की मां घर लौटी तो घटना मालूम हुई। दोपहर बाद महिला अपनी दोनों बेटियों को साथ लेकर कोतवाली आई। कोतवाल हरमीत सिंह ने बताया कि जानकारी होते ही वह गांव पहुंचे जांच में घर में घुसकर छेड़खानी करने की बात सामने आई है। बताया कि बालिका की मां ने भी इसे स्वीकार किया, जिसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू की गई है।
विज्ञापन
कोतवाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ इससे पहले भी थाने में छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज हो चुका है जिसमें वह जमानत पर हैं। बताया कि दोनों घरों से फरार हैं। मामला दो वर्गों का होने के चलते गांव में सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।
बालिका से दो युवकों ने किया दुष्कर्म का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो