फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   झगड़ने के बाद दंपति ने जहर खाया, हालत बिगड़ी

झगड़ने के बाद दंपति ने जहर खाया, हालत बिगड़ी

Thu, 16 May 2019 01:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
भीतरगांव (घाटमपुर)। बुधवार सुबह पासीखेड़ा गांव में आपस में झगड़ने के बाद पति-पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन


पासीखेड़ा गांव निवासी धीरेंद्र कोरी (30) की शादी पांच वर्ष पहले फतेहपुर जिले के मालेगांव (शाहजहांपुर) निवासी प्रीती (28) से हुई थी, उनके दो बच्चे भी हैं। धीरेंद्र अपनी पत्नी पर शक करता था। इसी बात को लेकर झगड़ा होता था। मंगलवार की शाम को भी इसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ।



बुधवार को भी दोनों में कहासुनी हुई। नाराज होकर पहले प्रीती ने और इसके बाद धीरेंद्र ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जहर का असर होने के कुछ देर बाद ही दोनों जमीन पर गिरकर तड़पने लगे। जानकारी जब परिजनों और मोहल्ले के लोगों को हुई तो सीएचसी ले जाया गया। डाक्टरों ने दोनों को उर्सला अस्पताल कानपुर रेफर किया है। जहां पर पत्नी की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन


झगड़ने के बाद दंपति ने जहर खाया, हालत बिगड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed