{"_id":"5cd340bdbdec2207140c5a5c","slug":"15573486015-ghatampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराली जनों की पिटाई से महिला घायल, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ससुराली जनों की पिटाई से महिला घायल, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर (कानपुर)। कोतवाली क्षेत्र के गांव बल्लाहन का पुरवा निवासी एक महिला ने अपने सास-ससुर और देवर के खिलाफ कोतवाली में मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि ससुराल में उसके साथ आएदिन मारपीट की जाती है। बुधवार की सुबह उसको जान से मारने की कोशिश की गई।
गांव बहल्लाहन निवासी सुमन पत्नी नरेश यादव ने बताया कि उसका पति रोजगार के सिलसिले में बाहर रहता है। साल में दो-तीन बार ही गांव आता है। जबकि, सुमन अपने घर पर अकेली रहती है। बताया कि देवर प्रेमबाबू, ससुर गोपी यादव और सास रामदेवी मिलकर उसका उत्पीड़न करते हैं। आएदिन गाली-गलौज करने के साथ मारपीट की जाती है। बताया कि बुधवार की सुबह 10 बजे तीनों ने मिलकर उसे जमकर पीटा। जिससे उसके शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। आरोप है कि गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई। सुमन के शोर मचाने पर पड़ोसियों ने बीचबचाव किया।
आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद सुमन ने किसी तरह अपने मायके गांव परासन, थाना आटा (जालौन) में फोन किया। जानकारी होने पर सुमन का भाई विक्रम यादव और पिता हल्के लाल यादव भागकर बल्लाहन पुरवा पहुंचे। दोपहर में वह सुमन को लेकर कोतवाली आए और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाल हरमीत सिंह ने बताया कि मामला दर्ज करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
ससुराली जनों की पिटाई से महिला घायल, रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो