फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Close to 500 of the commotion on Barça at the toll plaza, jam

बारा टोल प्लाजा पर बंद 500 का नोट देने पर हंगामा, जाम

Sun, 04 Dec 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 04 Dec 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
Close to 500 of the commotion on Barça at the toll plaza, jam
टोल प्लाजा - फोटो : अमर उजाला
 नोट बंदी के बाद शुक्रवार की मध्य रात्रि से बारा टोल प्लाजा पर वसूली फिर से शुरू हो गई। चंद घंटों में टोल के दोनो ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। देखते ही देखते जाम लगना शुरू हो गया। वहीं टोल प्लाजा कर्मियों ने आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए वाहन चालकों को बंद 500 के नोट थमाने शुरू कर दिए। ट्रक चालकों ने बंद नोट लेने से इंकार कर हंगामा शुरू कर दिया। विवाद ज्यादा बढ़ता देख टोल कर्मियों ने आनन फानन में नए चलन के नोट देकर मामला रफा-दफा किया। जाम के कारण कई बार छोटी गाड़ियों का टोल टैक्स फ्री किया।
विज्ञापन


बताते चलें कि दो दिसंबर की मध्य रात्रि से फिर से टोल प्लाजा में वाहनों से टोल की वसूली शुरू कर दी गई। शुक्रवार देर रात से टोल प्लाजा पर वसूली शुरू होते ही अकबरपुर व कानपुर की ओर दोनो तरफ जाम लग गया। शनिवार को बारा टोल प्लाजा पर विवाद तब खड़ा हो गया, जब बूथ नंबर सात पर टोल कर्मियों ने वाहन चालकों को झांसे में लेकर बंद 500 के पुराने नोट देने शुरू कर दिया। बूथ पर ट्रक चालक ने टोल कर्मी को दो हजार का नोट देकर टोल अदा किया। शेष रुपये वापस करने में टोल कर्मी ने चालक को पुराना 500 का नोट थमा दिया।
विज्ञापन


ट्रक चालक ने लेने से इंकार कर दिया। इस बात पर टोल कर्मी और ट्रक चालक में विवाद हो गया। हंगामा देख टोल कर्मी ने चलन वाले नोट देकर मामला रफा-दफा किया। पूरे दिन टोल प्लाजा कर्मियों व वाहन चालकों के बीच विवाद की स्थिति बनी रही। जाम की स्थिति देख आनन-फानन टोल प्रबंधन ने एक नंबर बूथ को छोटी गाड़ियों के लिए 10 मिनट तक टोल फ्री कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टोल प्लाजा पर भीषण जाम की स्थिति बनने से कानपुर रेफर किए गए गंभीर घायल, बीमार आदि की एंबुलेंस फंस गई। जाम इस कदर हावी था कि कतारों में वाहनों के पहुंचते ही चंद मिनटों में पीछे वाहनों का रेला लग जाता। मरीजों के साथ उनके तीमारदार परेशान रहे।

शुक्रवार की मध्य रात से बारा टोल प्लाजा में हर घंटे वाहन चालकों व टोल कर्मियों के बीच विवाद की स्थिति रही। वाहन चालक टोल चुकाने के लिए जैसे ही दो हजार का नोट देते। टोल कर्मी फुटकर रुपयों की मांग करने लगते। इसके चलते कई बार स्थिति मारपीट तक पहुंच गई। विवाद की स्थिति के बावजूद कोई पुलिस कर्मी टोल टैक्स के आसपास नहीं दिखाई दिया।

बारा टोल प्लाजा पर शुरू हुई टोल वसूली के बाद रात से ही अफरा-तफरी व भीषण जाम की स्थिति रही। अकबरपुर की तरफ करीब एक किलोमीटर से अधिक का लंबा जाम लग गया। बसों, मैजिक व अन्य निजी वाहनों से सफर कर रहे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।


शुक्रवार की रात से टोल टैक्स शुरू होने के बाद टोल प्लाजा में पुराने 500 के नोट देकर वाहन चालकों ने टोल अदा किया। एजीएम मनोज शर्मा ने बताया कि टोल वसूली शुरू होने के बाद वाहन चालकों से 500 के पुराने नोट लिए जा रहे हें। 15 दिसंबर तक 500 के पुराने नोट लेने का आदेश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed