फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   child beaten in billhore

जुआ खेलने के शक में पुलिस ने बच्चों को पीटा

Mon, 15 Feb 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 15 Feb 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
रविवार को उत्तरीपुरा चौकी इंचार्ज ने घर के बाहर खेल रहे बच्चों को लाठियां दिया और कई को लात-घूसों से पीटा। पुलिस की इस कार्रवाई से कसबे के लोगों में असंतोष हैं, वहीं चौकी इंचार्ज का दावा है कि उक्त बच्चे ताश खेल रहे थे, जुआ के अंदेशे पर उन्होंने कार्रवाई की।
विज्ञापन


उत्तरीपुरा के पठान टोला में रविवार की दोपहर करीब दो बजे मोहल्ले के करीब आधा दर्जन बच्चे अपने घरों के आसपास खेल रहे। मोहल्लेवालों का आरोप है कि तभी पूरा चौकी हरिओम अपने हमराही सिपाही राशिद संग मोहल्ला पहुंचे और उक्त बच्चों का हड़काते हुए लाठियां भांजने लगे, सिपाही ने भी बच्चों को मारना पीटना शुरू कर दिया। इससे चार को चोटें लग गईं।
विज्ञापन


पीड़ित बच्चों के परिजनों ने बताया कि छोटे बच्चों पर कार्रवाई गलत है। उधर, चौकी इंचार्ज ने बताया कि जुआ की सूचना के आधार पर वह मौके पर गए थे, तभी कुछ बच्चों को ताश खेलते देखा। मना करने पर कुछ अभिभावक भी मौके पर आ गए, वहीं बेवजह ही मुद्दा बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जानकारी है जांचकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed