{"_id":"5a53d0de4f1c1b32198b5bfe","slug":"bomb-explodes-in-elderly-injured-elderly","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलाव में बम फटा, बुजुर्ग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलाव में बम फटा, बुजुर्ग घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
हादसे में घायल वृद्ध और अलाव के पास मिले देशी बम के अवशेष।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस चौकी बिरहर के बौहार गांव में अलाव में धमाका होने से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलस गया। उसे पड़ोसी कस्बा जहानाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि कुछ किसान आलू फसल को सुअरों से बचाने के लिए देशी बम मिट्टी में दबाकर रखते हैं, हो सकता हो, उससे ही हादसा हुआ।
बुधवार की शाम गांव निवासी हरिश्चंद्र उत्तम (58) अपने घर के बाहर अलाव जलाकर आग तापने लगा। तभी अलाव में जोरदार धमाका हुआ जिसकी चपेट में आने से हरिश्चंद्र गंभीर रूप से झुलस गया। धमाके की आवाज सुनकर पड़ोसी और घर के लोग दौड़े तो देखा कि हरिश्चंद्र जमीन पर पड़ा तड़प रहा था। जबकि, अलाव की आग और लकड़ियां इधर-उधर बिखरे पड़े थे।
लोगों ने घायल बुजुर्ग को वाहन में लादकर पड़ोसी कसबा जहानाबाद (फतेहपुर) के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। ग्रामीणों ने बताया कि खेतों में जंगली सुअरों से कंद फसलों को बचाने के लिए किसान और शिकारी देशी बम बनवाकर उनको आटे की लोई में दाबकर रख देते हैं। ऐसा ही कोई बम किसी ने कूड़े और लकड़ियों के ढेर में छिपाया होगा। हरिश्चंद्र खेतों से वही लकड़ियां अलाव जलाने के लिए उठाकर लाया होगा।
विज्ञापन
इधर, बिरहर चौकी के दरोगा दयाशंकर वर्मा ने बताया कि पुलिस को ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं मिली है। बताया कि वह मामले की जानकारी करके उसकी जांच करेंगे।