{"_id":"5a5279004f1c1baa268b833f","slug":"bolero-eight-injured-by-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से भिड़ी बोलेरो, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से भिड़ी बोलेरो, आठ घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त हुए वाहन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साढ़ कसबे के दरगाहीलाल नहर पुल के निकट तेज रफ्तार बोलेरो सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। उधर, बोलेरो के पीछे आ रही बस भी उससे भिड़ गई। इसके चलते बोलेरो दोनों वाहनों के बीच में फंस गई और उस पर सवार आठ लोग घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई गई है।
पुलिस चौकी साढ़ के बीरनखेड़ा गांव निवासी धीरेंद्र सिंह गौतम का पुत्र जयकरन सीआरपीएफ में तैनात है। उसकी शादी बाराबंकी जनपद में तय हो गई है। रविवार को उसके परिवारवाले बोलेरो पर सवार होकर लड़की देखने जा रहे थे। सुबह करीब 7.30 के आसपास दरगाहीलाल नहर पुल के पास बाइक सवार को ओवरटेक करने के लिए चालक ने बोलेरो को तेजी से एक ओर मोड़ा, तभी सामने से आ रहे ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई। इधर, कानपुर की ओर सवारियां लेकर जा रही निजी बस भी बोलेरो के पीछे भिड़ गई।
दोनों वाहनों के बीच में फंस जाने से बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। जबकि, उसमें सवार धीरेंद्र सिंह (55), उनकी पत्नी माधुरी (52), बेटियां डाली (18), गुड़िया (13), पुत्र सुधीर (16) के अलावा रिश्तेदार शैलेश सिंह (40), उनकी पत्नी रागिनी (36) निवासी ग्राम भीखमपुर, थाना औंग (फतेहपुर) के अलावा बोलेरो चालक रावेंद्र सिंह (22) निवासी कसबा बिनगवां थाना बिधनू (कानपुर) समेत आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे की जानकारी होते ही पुलिस और साढ़ कसबे के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। इधर, बस पर सवार लोगों ने भी घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। सभी घायलों को पहले साढ़ कसबे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से सभी को कानपुर रेफर कर दिया गया। घायलों में रागिनी, सुधीर और माधुरी की हालत गंभीर बताई गई है।