{"_id":"8edc379466fe8913543871397befd426","slug":"aam-admi-party-in-ghatampur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम आदमी के मुद्दों पर आप लड़ेगी चुनाव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम आदमी के मुद्दों पर आप लड़ेगी चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) पानी, बिजली, मकान, शिक्षा स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार और सड़क जैसे आम मुद्दों को लेकर उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी।
रविवार को कसबे के कैप्टन सुखबासी सिंह स्मारक जनता महाविद्यालय में आयोजित पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन और प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति से अवगत कराया गया।
घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र के संयोजक मुकेश कुमार शुक्ला ने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली सरकार की उपलब्धियों के आधार पर यूपी में चुनाव लड़ेगी।
जिसमें बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा और रोजगार के मुद्दे प्रमुख होंगे। जिला संयोजक अरविंद कटियार और जिला प्रभारी मनुज सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार मिटाने के लिए पार्टी कटिबद्ध है।
विज्ञापन
वहीं आरटीआई कार्यकर्ता एम अहमद ने लोगों को सूचानधिकार अधिनियम 2005 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरटीआई के जरिये हम कैसे सूचना प्राप्त कर सकते हैं। जिला सचिव रजत मिश्रा और यूथ प्रभारी अंकुर कटियार ने भी आम आदमी पार्टी (आप) की उपलब्धियों के बारे में बताया। इस मौके पर सदस्यता अभियान भी चलाया गया।
सम्मेलन और प्रशिक्षण शिविर में मुख्य रूप से बलवंत सचान, शादाब, सुनील कुमार और बलराम सिंह सहित अन्य लोगों ने विचार व्यक्त किए।