फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gangrape with woman by husband and relatives

चलती कार में पति, देवर और नंदोई ने किया गैंगरेप

Fri, 26 Apr 2013 10:26 AM IST
साहिबाबाद/ब्यूरो
साहिबाबाद/ब्यूरो Updated Fri, 26 Apr 2013 10:26 AM IST
विज्ञापन
Gangrape with woman by husband and relatives

दिल्ली-एनसीआर में मोहन नगर-भोपुरा रोड पर गुरुवार को दिनदहाड़े कार में महिला से गैंग रेप के बाद आरोपी उसे बेहोशी की हालत में हिंडन नदी के किनारे फेंक गये। होश में आने पर महिला थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनाई।

विज्ञापन


महिला ने दुष्कर्म का आरोप पति, देवर और नंदोई सहित चार लोगों पर लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, संजय नगर में संदीप पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता है। संदीप पेशे से ड्राइवर है। महिला का आरोप है कि 18 अप्रैल को संदीप बच्चों की फीस के रखे 25000 हजार रुपये लेकर गायब हो गया।
विज्ञापन


इसको लेकर वह काफी परेशानी थी। गुरुवार सुबह संदीप ने फोन पर महिला को रुपये लौटाने के बहाने मोहन नगर चौराहे पर बुलाया।

करीब दस बजे महिला के पहुंचते ही संदीप ने उसे आल्टो कार में बैठा लिया। कार में संदीप का छोटा भाई वीरेंद्र, नंदोई नरेंद्र और पैरों से विकलांग व्यक्ति भी था। वीरेंद्र कार को भोपुरा रोड पर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इस दौरान चारों ने बारी-बारी से चलती कार में उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में बेहोशी की हालत में उसे हिंडन किनारे फेंक कर भाग गए। होश में आने पर वह थाने पहुंची और मामले की रिपोर्ट दर्ज करायी।


एसएचओ ने बताया कि मोदी नगर निवासी महिला ने संदीप के साथ एक वर्ष पूर्व दूसरी शादी की है। इससे पहले 1998 में उसने बागपत निवासी युवक से शादी की थी, जिससे उसे दो बच्चे है।


तीन वर्ष बाद उसका पति से तलाक हो गया था। अब महिला पहले वाले पति के दो बच्चों के साथ संदीप के संजयनगर वाले घर में रही है। महिला का मेडिकल कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार को आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed