{"_id":"08e10fe6-9e25-11e2-8df1-d4ae52bc57c2","slug":"gangrape-with-16-year-old-girl-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही में 16 साल की लड़की से गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही में 16 साल की लड़की से गैंगरेप
सुरियावां (भदोही)/ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2013 08:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में भदोही जिले के एक गांव में गुरुवार की शाम सोलह साल की एक लड़की से गांव के तीन युवकों ने बलात्कार किया।
विज्ञापन
लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ बलात्कार और दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। देर रात गांव में छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। शुक्रवार को मेडिकल जांच में लड़की से बलात्कार की पुष्टि हो गई।
पीड़ित लड़की के मुताबिक आरोपी युवकों ने उसको शाम करीब सात बजे उस समय दबोच लिया जब वह शौच के लिए अकेले खेतों की ओर गई थी। उनसे छूटने के बाद जब वह घर पहुंची तो उसकी अस्त-व्यस्त हालत देख परिजन सन्न रह गए।
विज्ञापन
आरोपियों के बारे में लड़की के बताने पर पिता ने गांव के तीन युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ बलात्कार और दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया। देर रात सीओ भदोही श्रीकांत प्रजापति और एसओ सुरियावां रामाश्रय यादव ने गांव में छापेमारी कर दो आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि आरोपी जोगी गौतम और सर्वजीत गौतम को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
शुक्रवार को लड़की को महिला पुलिस के साथ मेडिकल जांच के लिए मिर्जापुर जिला चिकित्सालय भेजा गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद लड़की के साथ बलात्कार होने की पुष्टि की है। लड़की का पिता मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता है।