फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ganga Vilas cruise tourists Grand Welcome in Ghazipur with Dhediya and Dhobia folk dance

Ganga Vilas: गाजीपुर में क्रूज पर सवार सैलानियों का भव्य स्वागत, ढेढिया और धोबिया लोक नृत्य ने मोहा मन

Sat, 14 Jan 2023 05:49 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 14 Jan 2023 05:49 PM IST
सार

वाराणसी से दुनिया की सबसे लंबी नदी यात्रा पर निकला एमवी गंगा विलास क्रूज शनिवार को अपने पहले पड़ाव गाजीपुर पहुंचा। शहर में स्वागत से लेकर भ्रमण एवं गंतव्य तक विदेशी सैलानी प्रसन्न दिखे। 

विज्ञापन
Ganga Vilas cruise tourists Grand Welcome in Ghazipur with Dhediya and Dhobia folk dance
गाजीपुर पहुंचा गंगा विलास क्रूज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी से दुनिया की सबसे लंबी नदी यात्रा पर निकला एमवी गंगा विलास क्रूज शनिवार को अपने पहले पड़ाव गाजीपुर पहुंचा। सुबह 10.30 बजे रजागंज जेटी पर विदेशी सैलानियों का शहनाई वादन के साथ भव्य स्वागत किया गया। प्रयागराज की लोक नृत्य कला की टीम ने पारंपरिक ढेढिया लोकनृत्य पेश कर सैलानियों का अभिवादन किया।

विज्ञापन


जिलाधिकारी अर्यका अखौरी एवं सहायक प्रोफेसर डॉ. सारिता सिंह ने सैलानियों को गाजीपुर के इतिहास के बारे में अवगत कराया कराया। सैलानियों को जनपद की ओडीओपी योजना के तहत बनी वॉल हैंगिंग भी भेंट की गई। इसके बाद सभी सैलानी ई-रिक्शा के जरिए लार्ड कार्नवालिस के मकबरा पहुंचे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


करीब एक घंटे तक मकबरा का दीदार करने के बाद दोपहर डेढ़ बजे आगे की यात्रा के लिए रवाना हुए। इससे पहले लार्ड कार्नवालिस मकबरा के गेट पर पर्यटकों का धोबिया नृत्य से स्वागत हुआ। शहर में स्वागत से लेकर भ्रमण एवं गंतव्य तक विदेशी सैलानी प्रसन्न दिखे। आगमन से लेकर प्रस्थान तक कैमरे में अद्भुत पलों को कैद करते रहे।
पढ़ें: सितंबर में वाराणसी लौटेगा गंगा विलास, क्रूज का कितना है किराया? जानिए क्या आप कर पाएंगे सफर

Ganga Vilas cruise tourists Grand Welcome in Ghazipur with Dhediya and Dhobia folk dance
धोबिया नृत्य प्रस्तुत करते कलाकार - फोटो : अमर उजाला

 जिलाधिकारी अर्यका अखौरी ने कहा कि कहा कि ये हमारे लिए गौरव की बात है कि गंगा विलास क्रूज यहां पहुंचा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वाराणसी के रविदास घाट से गंगा विलास क्रूज को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई थी। 31 सैलानियों को लेकर रवाना हुए गंगा विलास ने देर शाम जमनिया में लंगर डाल दिया था।

Ganga Vilas cruise tourists Grand Welcome in Ghazipur with Dhediya and Dhobia folk dance
गाजीपुर पहुंचा गंगा विलास क्रूज - फोटो : अमर उजाला

पड़ाव से धानापुर तक 80 किलोमीटर एरिया में गंगा के किनारे क्रूज को देखने के लिए लोगों की भीड़ रही। लोगों ने तट से ही क्रूज के यात्रियों को हाथ हिलाकर अभिवादन किया। वहीं क्रूज की फोटो खिंचने के लिए लोगों में होड़ रही। इस दौरान गंगा घाटों पर सुरक्षा के लिए पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed