फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganga Vilas: सितंबर में वाराणसी लौटेगा गंगा विलास, क्रूज का कितना है किराया? जानिए क्या आप कर पाएंगे सफर

Fri, 13 Jan 2023 10:40 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 13 Jan 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
Ganga Vilas Cruise will return to Varanasi in September know about ticket fare and everything
गंगा विलास क्रूज - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी से सबसे लंबी नदी यात्रा पर रवाना हुआ एमवी गंगा विलास क्रूज अब सितंबर में वापस आएगा। 51 दिन की यात्रा पूरी कर फरवरी के अंतिम सप्ताह में यह क्रूज डिब्रूगढ़ पहुंचेगा और वहां से फिर सैलानियों को लेकर कोलकाता जाएगा। तीन दिन तक तकनीकी जांच के बाद गंगा विलास ढाका के लिए रवाना होगा। सितंबर में सैलानियों को लेकर यह क्रूज वाराणसी आएगा और फिर यहां से नए पर्यटकों को लेकर अपनी यात्रा पर निकलेगा। यहां से रवाना हुए क्रूज की निगरानी एनडीआरएफ की टीम बिहार की सीमा तक करेगी। रविदास घाट से शुक्रवार को 31 सैलानियों को लेकर रवाना हुए गंगा विलास ने देर शाम जमनिया में लंगर डाल दिया है। बिहार और पश्चिम बंगाल के रास्ते यह क्रूज बांग्लादेश की सीमा में प्रवेश करेगा।





इस यात्रा के जरिये भारत और बांग्लादेश की कला, संस्कृति, इतिहास और आध्यात्मिकता में शामिल होने का अवसर मिलेगा। गंगा विलास क्रूज की आधिकारिक जलयात्रा सितंबर से शुरू हो सकती है, फिर भी क्रूज की बुकिंग अगले दो वर्षों के लिए फुल हो गई। इसकी पुष्टि क्रूज के निदेशक राज सिंह ने भी की है।  

Trending Videos
Ganga Vilas Cruise will return to Varanasi in September know about ticket fare and everything
गंगा विलास क्रूज - फोटो : सोशल मीडिया

शुक्रवार रात को जमनिया में बीच गंगा में खड़े क्रूज के अंदर ही सैलानी रहे। शनिवार दोपहर में यह गाजीपुर पहुंचेगा और वहां लोक नृत्य व संगीत के कलाकार पर्यटकों का भव्य स्वागत करेंगे। यहां सैलानियों की अगवानी में ढेढ़िया नृत्य होगा। इसके बाद यहां पर्यटक लार्ड कार्नवालिस का मकबरा देखने जाएंगे। पर्यटन अधिकारी प्रीती श्रीवास्तव ने बताया कि कलाकारों की टीम शुक्रवार को ही गाजीपुर पहुंच गई। 

Ganga Vilas Cruise will return to Varanasi in September know about ticket fare and everything
गंगा विलास क्रूज - फोटो : अमर उजाला

51 दिन की यात्रा पर निकले क्रूज में गीत-संगीत के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। यहां खानपान की विविधता के साथ ही पांच सितारा होटल जैसी सुविधाएं भी मिल रही हैं। आलीशान सुइट्स में सभी सुविधाओं के साथ जिम आदि की सुविधा भी है। यह यात्रा 50 से अधिक जगहों पर यात्रा रुकेगी। क्रूज जलयान, राष्ट्रीय उद्यानों और अभयारण्य से भी गुजरेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganga Vilas Cruise will return to Varanasi in September know about ticket fare and everything
एमवी गंगा विलास रिवर क्रूज - फोटो : twitter

गंगा विलास में एक सुइट 38 लाख रुपये में बुक किए गए हैं। सुइट को कई यात्रियों ने मिलकर बुक किया है। ऐसे में एक यात्री के हिस्से में 13 लाख रुपए का खर्च आया है। अलग-अलग ट्रेवल स्लॉट के लिए किराया अलग अलग है। इनक्रेडिबल बनारस पैकेज की कीमत 1.12 लाख रुपये है। इस पैकेज में गंगा घाट से लेकर रामनगर तक का पर्यटन शामिल है। यह यात्रा चार दिन की होगी। 

विज्ञापन
Ganga Vilas Cruise will return to Varanasi in September know about ticket fare and everything
गंगा विलास क्रूज में बना सन डेक - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, बनारस में एक दिन की यात्रा का किराया 300 डॉलर यानी करीब 25 हजार रुपये है। कोलकाता-बनारस पैकेज का किराया 4 लाख 37 हजार 250 रुपये है। कोलकाता से बांग्लादेश की राजधानी ढाका तक की यात्रा का किराया भी इतना ही है। कोलकाता से मुर्शिदाबाद राउंड ट्रिप (आठ दिन) के लिए 2 लाख 92 हजार 875 रुपये देने होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed