{"_id":"c11f99f2-de93-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"friendship-with-jdu-and-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"जदयू से दोस्ती का रास्ता बंद नहीं: राजनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जदयू से दोस्ती का रास्ता बंद नहीं: राजनाथ
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2013 12:38 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ में बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि डॉ. राममनोहर लोहिया और लोकनायक जयप्रकाश नारायण की असली उत्तराधिकारी भारतीय जनता पार्टी ही है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा ही गैर कांग्रेसवाद के समर्थन में लड़ रही है। इसलिए लोहिया और जयप्रकाश के विरासत का दावा करने वालों को भाजपा के साथ खड़े होना चाहिए।
विज्ञापन
भविष्य में जदयू से दोस्ती पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि गैर कांग्रेसवाद के सिद्धांत पर अगर कोई भाजपा का साथ देना चाहेगा तो हमें परहेज नहीं है। जदयू से भी नहीं। पर, यह काम बिना किसी शर्त के होना चाहिए।
विज्ञापन
नरेन्द्र मोदी के लखनऊ से लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह जहां से चाहेंगे, वहां से लड़ेंगे। पर, अभी किसी के लड़ने का स्थान तय नहीं हुआ है।
लालकृष्ण आडवाणी की भूमिका के बारे में पूछे सवालों पर कहा कि आडवाणी उन सबके संरक्षक और नेता हैं। भाजपा उनके मार्गदर्शन में आगे बढ़ रही है।