यमुना एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रक की भिड़ंत, चालक सहित 4 लोगों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ के थाना टप्पल क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे पर देर रात एक टूरिस्ट बस व ट्रक में भिड़ंत हो गई। इसमें बस में सवार 4 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में दर्जनभर लोग घायल हो गए है, जिन्हें नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
यह हादसा शुक्रवार देर रात को हुई है। जानकारी के अनुसार एक टूरिस्ट बस दिल्ली से आगरा जा रही थी। इस दौरान हाईवे पर बस से आगे चल रहे एक ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इससे टूरिस्ट बस को ब्रेक लगाने का मौका नहीं मिला और वह सीधे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी।
घटना होते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल भिजवाया, जहां से उन्हें नोएडा रेफर कर दिया गया।
मृतकों की सूची
- आलोक पांडे पुत्र दिनेश चंद पांडे, निवासी जवाहर नगर, विधूना, औरैया
- आदित्य गोयल पुत्र सतीश गोयल, निवासी 3/8 नवशील अपार्टमेंट, 56 कैंट, कानपुर
- अवधेश कुमार शुक्ला पुत्र अशोक कुमार शुक्ला, निवासी फक्कड़ कुटी हमीरपुर
- एक व्यक्ति अज्ञात
एसएसपी अलीगढ़ अजय साहनी ने कहा कि रात्रि में करीब 1 बजे आगरा से वोल्बो बस सवारियां लेकर दिल्ली जा रही थी, अचानक बस आगे चल रहे ट्रक में टक्कर मारते हुए सड़क किनारे पलट गई। जिसमें ट्रक चालक सहित 4 लोगो की मौत हो गई। करीब एक दर्ज यात्री घायल हो गए है, मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल सभी घायलों को उपचार के किए नोएडा स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया है।