{"_id":"4e2bc2beb7962a3499e50e42f44147bf","slug":"four-children-died-in-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली: गड्ढे में डूबे एक ही परिवार के चार बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली: गड्ढे में डूबे एक ही परिवार के चार बच्चे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Fri, 20 Jun 2014 08:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में चंदौली सदर कोतवाली क्षेत्र के बनौली खुर्द गांव में शुक्रवार को पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार से चार बच्चों की मौत हो गई। बच्चे खेत में जमा पानी में नहा रहे थे। इस दौरान खेत में जेसीबी से खोदे गए गड्ढे में चले गए। इस घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। गांववालों ने काफी मशक्कत के बाद शवों को पानी से बाहर निकाला। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सभी को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
विज्ञापन
बनौली खुर्द निवासी गोविंद जायसवाल की पुत्री जागृति (13) और पुत्र कुंदन (10) उनके भतीजे अखिलेश का पुत्र शुभम (10) और दूसरे भतीजे अनिल की पुत्री रेनू (12)
विज्ञापन
और पुत्र हर्ष (10) घर से कुछ ही दूरी पर पानी से भरे खेत में नहाने के लिए चले गए। खेत पड़ोसी गांव बसिला के भग्गू का था।
भग्गू ने अपने खेत में जेसीबी से 10 फीट खुदाई कराकर मिट्टी निकाली थी। पांचों बच्चे बगैर घरवालों की जानकारी के पानी में नहा रहे थे। इसी दौरान कुंदन और शुभम नहाते-नहाते गड्ढे में चले गए और डूबने लगे। उन्हें बचाने के लिए जागृति और रेनू भी गहरे पानी में उतर गईं लेकिन कोई तैरना नहीं जानता था। इस तरह चारों बच्चे पानी में डूबने लगे।
विज्ञापन
अपने भाई-बहनों को डूबता देख हर्ष शोर मचाते हुए गांव में भागा और लोगों को जानकारी दी। जब तक गांव वाले घटना स्थल तक पहुंचते, चारों बच्चे गहरे पानी में समा चुके थे। काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों ने सभी शवों को बाहर निकाला। यह खबर क्षेत्र में फैल गई और देखते ही देखते वहां सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
मुख्यमंत्री राहत कोष को भेजा जाएगा पत्र
बनौली खुर्द गांव में चार बच्चों के डूबने की सूचना के बाद प्रशासनिक अधिकारी भी तत्काल मौके पर पहुंचे। एडीएम तिलकधारी और सदर एसडीएम गिरीश कुमार ने लेखपाल और कानूनगो के साथ स्थिति का जायजा लिया और लोगों से घटना की जानकारी हासिल की।
एडीएम ने बताया कि परिजनों की आर्थिक स्थिति का आकलन करने के बाद आर्थिक मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष को पत्र भेजा जाएगा।