फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   For love making 14 million spent eunuch made by Girl

प्रेमी की खातिर 14 लाख खर्च कर किन्नर बना लड़की

Tue, 09 Apr 2013 12:58 AM IST
बड़ौत/ब्यूरो
बड़ौत/ब्यूरो Updated Tue, 09 Apr 2013 12:58 AM IST
विज्ञापन
For love making 14 million spent eunuch made by Girl

प्रेमी की खातिर एक किन्नर रवीना 14 लाख रुपये खर्च कर लड़की बन गई और शादी करके प्रेमी संग रहने लगी। बाद में प्रेमी उसे छोड़कर भाग निकला।

विज्ञापन


पति के घर बड़ौत में पहुंचकर रवीना अपना सिर पटकने लगी, जिसे परिजनों ने मारपीट कर भगा दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। रवीना ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पुलिस को दी जानकारी के अनुसार रवीना संगम विहार लोनी की रहने वाली है। वह पहले किन्नर थी। बड़ौत का साजिद भी चार साल पहले से संगम विहार कालोनी लोनी में ही रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


साजिद का किन्नर रवीना से प्यार हो गया। साजिद ने किन्नर रवीना से कहा कि यदि तुम सर्जरी कराकर लड़की बन जाओ तो मैं तुमसे शादी कर लूंगा। इसपर रवीना ने अपने पूरे शरीर की 14 लाख रुपये लगाकर सर्जरी कराई और वह लड़की बन गई।

सर्जरी के बाद साजिद ने उससे शादी कर ली। रवीना के अनुसार वे पति-पत्नी के रूप में रह रहे थे, लेकिन छह माह पहले साजिद उसे सोते हुए छोड़कर भाग आया। वह तभी से उसकी तलाश में जगह-जगह भटक रही थी।

सोमवार को वह उसे तलाश करते हुए बड़ौत के पठानकोट मौहल्ले में अपने भाई प्रवीण के साथ पहुंची। जहां परिवार वालों ने उसे साजिद से नहीं मिलने दिया, जिसपर वह उनके दरवाजे पर ही सिर पटकने लगी और चेतावनी दी कि यदि साजिद को नहीं भेजा तो वह यहीं पर सिर पटक-पटक कर जान दे देगी। मौहल्ले में काफी भीड़ जमा हो गई।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायवावस्था में रवीना और उसके कथित पति साजिद को कोतवाली में ले आई। रवीना कोतवाली में भी चिल्ला-चिल्ला कर कह रही थी कि साजिद मेरा पति है वह उसे लेकर ही जाएगी।

फिलहाल पुलिस ने रवीना की तहरीर पर मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है और साजिद को हिरासत में ले लिया है।

उधर, पुलिस हिरासत में साजिद का कहना था उसका रवीना से प्रेम प्रसंग था और उसके लिए ही वह सर्जरी कराकर लड़की बनी। उसने उसके साथ शारीरिक संबंध भी रखे है, लेकिन शादी की बात वह गलत कह रही है।


थाना प्रभारी विनोद कुमार शर्मा का कहना है फिलहाल मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। यदि जांच में और भी कोई ठोस प्रमाण मिलते हैं तो उसपर भी कार्रवाई की जाएगी।

देखने को उमड़ी भीड़
बड़ौत। जिस समय पुलिस रवीना व साजिद को लेकर बस स्टैंड पुलिस चौकी पहुंची तो वहां भारी भीड़ जमा हो गई। भीड़ को देख वहां से पुलिस कर्मी जब उन्हें कोतवाली लेकर चले तो भीड़ ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। आज का यह पूरा घटनाक्रम लोगों में चर्चा का विषय बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed