फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   flood kills 63 people in uttar pradesh

यहां 63 लागों को बहा ले गई बेरहम बाढ़

Tue, 02 Jul 2013 12:17 PM IST
लखनऊ/ इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/ इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 02 Jul 2013 12:17 PM IST
विज्ञापन
flood kills 63 people in uttar pradesh

प्रदेश में बाढ़ से अब तक 63 मौतें हो चुकी हैं और कई स्थानों पर बाढ़ का खतरा बना हुआ है। बहराइच, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर और गोंडा में नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर है। राहत आयुक्त ने बताया है कि राहत और बचाव को लेकर सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


रिकॉर्ड तोड़ रही बारिश
प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को भी बरसात जारी रही। करीब डेढ़ दर्जन स्थानों पर 25 मिमी से अधिक बरसात हुई। इलाहाबाद में 161 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। राहत आयुक्त ने बताया कि 63 मौतें बाढ़ में दीवाल गिरने, नदी में डूबने या आकाशीय बिजली गिरने की वजह से हुई हैं। मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के एक या दो स्थानों पर तथा पश्चिमी यूपी के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ वर्षा की संभावना जताई है।
विज्ञापन


हालांकि अगले 48 घंटों में पूर्वी यूपी के कुछ स्थानों पर भारी बरसात की चेतावनी दी गई है। शारदा नदी पलियाकला में, घाघरा नदी तुर्तीपार (बलिया), बूढ़ी राप्ती ककरही (सिद्धार्थनगर), कुआनों चन्द्रदीप घाट (गोंडा) व मुखलिसपुर (सिद्धार्थनगर) में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच लोगों के लिए काल बनी बारिश
अवध के जिलों में सोमवार को भी बरसात से तबाही का कहर जारी रहा। फैजाबाद में दीवारें गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। सीतापुर में टांड़ गिरने से सास-बहू की जान चली गई। सुल्तानपुर में पशुशाला ढहने से एक व्यक्ति ने दम तोड़ा। वहीं लगातार बरसात से तमसा और बिसुही के कछार में बसे दर्जनों गांव पानी से घिर गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed