{"_id":"84bf2d52c987b5674c6adcf03f8bbb37","slug":"flood-danger-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कई जिलों में नदियां खतरे के निशान से ऊपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कई जिलों में नदियां खतरे के निशान से ऊपर
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2013 12:16 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। गंगा नदी बलिया और बुलंदशहर के नरौरा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है तो शारदा नदी पलियाकला में खतरे के निशान से ऊपर है।
विज्ञापन
घाघरा नदी एल्गिनब्रिज, अयोध्या और तुर्तीपार बलिया में खतरे के निशान ऊपर बह रही है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक मानसून आने के बाद से अब तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 188 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
प्रदेश में कई स्थानों में हो रही बारिश की वजह से नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है।
गंगा नदी का जलस्तर फर्रुखाबाद, मिर्जापुर में, रामगंगा का जलस्तर बिजनौर, मुरादाबाद, बरेली और शाहजहांपुर में बढ़ रहा है।
यमुना का जलस्तर मुजफ्फरनगर, बागपत, मथुरा, आगरा, औरैया, जालौन और हमीरपुर में बढ़ रहा है।
बेतवा नदी का जलस्तर हमीरपुर, गोमती का सीतापुर और सुल्तानपुर, घाघरा का बहराइच, फैजाबाद और बलिया में, राप्ती का बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और गोरखपुर में बढ़ रहा है।
विज्ञापन