फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Five family members killed in road accident on bahjoi-babrala highway, sambhal, uttar pradesh

UP: बहजोई-बबराला के बीच हाईवे पर हादसे में परिवार के पांच लोगों की मौत

Sun, 25 Mar 2018 10:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 25 Mar 2018 10:06 PM IST
विज्ञापन
Five family members killed in road accident on bahjoi-babrala highway, sambhal, uttar pradesh
- फोटो : अमर उजाला

बहजोई-बबराला के बीच गांव खजरा-खाकम के पास हाइवे पर एक कार की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। एक घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार के लोग गोदभराई की रस्म के लिए अलीगढ़ से बदायूं के एक गांव जा रहे थे। मरने वालों में लड़का और छोटे बच्चे भी शामिल हैं। इस दौरान हाइवे पर करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा।

विज्ञापन


रविवार दोपहर करीब 1.15 बजे अलीगढ़ की ओर से एक स्विफ्ट कार बहजोई की ओर जा रही थी। परिवार वालों ने बताया कि गोदभराई के लिए वह लोग अलीगढ़ से बदायूं के इस्लामनगर जा रहे थे। खजरा-खाकम के पास सामने से डंपर में कार जा भिड़ी।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि इसमें कार सवार छह लोगों में दो लोग चालक योगेश (33) निवासी देवी नगला, थाना औरंगाबाद, अलीगढ़ और सोनी उर्फ सचिन (22) निवासी कलाई, थाना हरदुआगंज, अलीगढ़ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Five family members killed in road accident on bahjoi-babrala highway, sambhal, uttar pradesh

चार लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान राहुल शर्मा (8) और साक्षी (6)  (दोनों निवासी देवी नगला) ने दम तोड़ दिया।  हादसे में घायल विकास शर्मा निवासी कलाई, हरदुआगंज, अलीगढ़ और काजल (15) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

रास्ते में विकास (23) ने भी दम तोड़ दिया। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस अधीक्षक रविशंकर छबि व अपर जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद यादव समेत कोतवाल अंजू भदौरिया मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

कोतवाल ने बताया कि मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। परिजनों ने बताया कि पूरा परिवार विकास के लिए लड़की की गोद डालने अलीगढ़ से बदायूं जिले के थाना इस्लामनगर के गांव अल्लेहपुर तिवारी जा रहा था। रास्ते में हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed