{"_id":"af6d0ba6-d847-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"five-died-in-train-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसाधारण से कूदे राजधानी से टकराए, 5 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसाधारण से कूदे राजधानी से टकराए, 5 की मौत
इटावा/ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2013 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर से नई दिल्ली जा रही जनसाधारण एक्सप्रेस (अप) में जसवंतनगर और बलरई रेलवे स्टेशन के बीच लूटपाट के दौरान ट्रेन से कूदे पांच यात्रियों की डाउन लाइन पर आ रही राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन
जनसाधारण एक्सप्रेस (अप) जसवंतनगर व बलरई रेलवे स्टेशन के बीच पहुंची थी कि अचानक उसमें लूटपाट होने लगी। इसी दौरान किसी ने चेन पुलिंग कर दी।
ट्रेन गति धीमी होते ही पांच यात्री कूद गए, जिनकी अप लाइन पर आ रही राजधानी की चपेट में आने से मौत हो गई।
बलरई क्षेत्र के गांव कोराखर के ग्रामीणों ने बताया कि बदमाशों ने ट्रेन में लूटपाट की। ट्रेन से फायरिंग की आवाज भी आ रही थी। गांव वाले बाहर निकले लेकिन ट्रेन रफ्तार में जा रही थी।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों ने लूटपाट की वारदात की पुष्टि नहीं की। एसओ जीआरपी टूंडला रुकुम पाल सिंह यादव ने बताया कि घटना में पांच लोगों की मौत की सूचना है। गार्ड और चालक ने बताया कि ट्रेन में आग लगी थी। इससे भयभीत होकर यात्री कूद गए।
विज्ञापन