फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   yuvak ko mari thi goli

गोली मारने के बाद चाकुओं से गोदकर की गई थी अजय की हत्या

Wed, 05 Feb 2020 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
yuvak ko mari thi goli
फिरोजाबाद। थाना मटसेना के जमालपुर में मंगलवार को चाकुओं से गोदकर मारे गए युवक को गोली मारने के बाद आठ चाकू मारे गए थे। शव के पोस्टमार्टम में पसली के पास 315 बोर की गोली मिली है। मृतक के पिता ने अपने बड़े भाई माया प्रसाद के बेटे भूरा तथा उसके चार-पांच अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। हत्या के पीछे पैसे के लेन-देन का विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन

थाना मटसेना के जमालपुर निवासी अजय कुमार (38) पुत्र रामसहाय कुशवाह की मंगलवार को देर शाम चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। परिजन के अनुसार अजय कुमार काफी देर तक घर नहीं लौटा था, खोजबीन करने पर उसका शव सड़क के किनारे खेत में पड़ा मिला था।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि बेटा फिरोजाबाद में दाऊजी मिष्ठान भंडार पर काम करता था। वह पिछले कुछ दिनों से छुट्टी लेकर घर पर रह रहा था। एसएचओ मटसेना राजेश कुमार ने बताया हत्यारोपी की गिरफ्तारी को दबिश दी गई है। मृतक के दो बेटी एवं एक बेटा है। मृतक अजय की मां एवं आरोपी की मां सगी बहनें एवं पिता सगे भाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed