{"_id":"62c1dc1024babc3c3c08d964","slug":"youth-participants-of-race-campaign-honored-in-paliwal-hall-firozabad-news-agr5388963127","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालीवाल हॉल में सम्मानित हुए रेस अभियान के सहभागी युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालीवाल हॉल में सम्मानित हुए रेस अभियान के सहभागी युवा
विज्ञापन
नगर निगम द्वारा पालीवाल ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बोलती महापौर नूतन राठौर
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। सिंगल यूज प्लास्टिक आयटम के चलन पर अंकुश लगाने को संचालित रेस अभियान में सक्रिय रहे युवाओं को नगर निगम के पालीवाल हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया।
महापौर नूतन राठौर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ब्रांड एंबेसडर एवं स्काउट गाइड के कैडिट्स शामिल रहे। 29 जून से शुरू हुए रिडक्शन अवर्नेस सरक्यूलर इनजरमेंट अभियान में सक्रिय योगदान देने वाले स्काउट गाइड के कैडिट्स, स्वयंसेवी संस्थाओं व एनजीओ से जुडे़ युवाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। युवाओं ने नाटक कला एवं गीतों के जरिए सिंगल यूज प्लास्टिक से बचने की सलाह दी।
शहर के प्रमुख शास्त्रत्त्ी मार्केट एवं अन्य बाजारों में जागरूकता रैली निकाली गई। जागरूकता रैली में शामिल युवाओं की टोली ने दुकानदारों और बाजार में आए ग्राहकों से सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग से होने वाली हानियों की जानकारी दी।
विज्ञापन
कार्यक्रम में उप नगर आयुक्त संतोष यादव, नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर सीमा निमेष, नीतेश अग्रवाल जैन, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक दलवीर सिंह,नगर स्वास्थ्य अधिकारी प्रताप सिंह, एसबीएम प्रभारी अरविंद भारती, दिनेश पाल सिंह, राकेश कुमार, संदीप और विपिन कुमार मौजूद रहे।