फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Youth injured after falling from height of 25 feet from ride at Ramlila fair

झूले से 25 फीट ऊंचाई से गिरा युवक: गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, रामलीला मेले में मच गई अफरातफरी

Wed, 21 Oct 2026 08:53 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Arun Parashar Updated Wed, 21 Oct 2026 08:53 PM IST
सार

हादसे के बाद मेला संचालकों ने सुरक्षा को देखते हुए झूलों का संचालन बंद करा दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने टिकट के रुपये वापस न मिलने पर रोष भी व्यक्त किया।

विज्ञापन
Youth injured after falling from height of 25 feet from ride at Ramlila fair
अस्पताल में भर्ती घायल युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के रामलीला मेले में मंगलवार देर रात नाव वाले चलते झूले से एक युवक करीब 25 फीट की ऊंचाई से नीचे मैदान में आ गिरा। मौके पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने घायल को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनसार शिकोहाबाद के एटा तिराहा स्थित कुरैशियान मस्जिद के पास रहने वाला 32 वर्षीय जुल्फिकार मंगलवार देर रात मेले में घूमने गया था और वह नाव झूले में झूल रहा था। घायल युवक का कहना है कि वह झूले में एक किनारे पर बैठा था और अचानक असंतुलित होने के कारण नीचे गिर पड़ा। मौके पर मौजूद कुछ अन्य लोगों का कहना था कि झूला चलने के दौरान युवक खड़े होने का प्रयास कर रहा था, जिसके चलते उसका हाथ छूट गया और वह गिर गया। इस हादसे में उसकी कमर में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचे परिजन, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
घटना की खबर मिलते ही रोते-बिलखते परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। हादसे के बाद मेला संचालकों ने सुरक्षा को देखते हुए झूलों का संचालन बंद करा दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने टिकट के रुपये वापस न मिलने पर रोष भी व्यक्त किया। इस दुर्घटना ने एक बार फिर मेलों में झूलों की तकनीकी सुरक्षा और मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल युवक ट्रामा सेंटर में उपचाराधीन है। मामले में जांच की जा रही है। -संतोष कुमार सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed