फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Youth dies after being hit by unknown vehicle

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

Sat, 26 Feb 2022 12:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by unknown vehicle
फिरोजाबाद। मक्खनपुर क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे स्थित रामलखन ढाबा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक हाईवे पार कर रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। मृतक बिहार का रहने वाला है। वह यहां पर कैसे आया और क्या काम करता था। इसकी जानकारी पुलिस नहीं दे सकी।
विज्ञापन

मूलरूप से गया बिहार के नोनी जलालपुर निवासी 50 वर्षीय श्रीकांत यादव शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे मक्खनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे स्थित रामलखन ढाबा के पास हाईवे पार कर रहा था। तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह घायल हो हुआ। हादसा होते ही खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। थाना मक्खनपुर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस को उसकी जेब से आधारकार्ड मिला जिससे उसकी पहचान श्रीकांत यादव के रूप में हुई। घायल को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंची। यहां चिकित्सक द्वारा उसको मृतक घोषित कर दिया गया। थानाध्यक्ष मक्खनपुर महेश सिंह ने बताया कि मृतक के पास मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान हुई है। शव को पोस्टमार्टमगृह में रखवा दिया गया है। श्रीकांत यादव यहां क्या करता था और कहां पर रहता था। इसकी जानकारी मृतक के परिजन के आने के बाद ही पता चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed