{"_id":"66c36cca49713e6654047c0d","slug":"youth-died-in-accident-in-firozabad-who-running-away-after-stealing-bike-theft-revealed-in-investigation-2024-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: बाइक चोरी करके भागा युवक... रास्ते में घटी ऐसी घटना, किसी को न था अंदाजा; सच ने पुलिस को भी चौंकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बाइक चोरी करके भागा युवक... रास्ते में घटी ऐसी घटना, किसी को न था अंदाजा; सच ने पुलिस को भी चौंकाया
Tue, 20 Aug 2024 07:18 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 20 Aug 2024 07:18 AM IST
सार
सुहागनगरी में एक युवक बाइक चोरी करके भाग रही था। रास्ते में ऐसी अनहोनी हुई, जिसका किसी को अंदाजा न था। जांच के दौरान सामने आए सच ने पुलिस को भी चौंकाया। आगे पढ़ें और जानें पूरी कहानी...
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में तीन दिन पहले कार ने बाइक को टक्कर मार दी थी। जांच में पता कि एक युवक बाइक को चोरी करके भागा था। हादसे में उसकी मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल है। उसने बाइक पर लिफ्ट लेने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटना पचोखरा थाना क्षेत्र के कोटकी गांव के पास की है। यहां शुक्रवार शाम करीब 6 बजे एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी। साथी गंभीर रूप से घायल है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस युवक की पहचान कराने के प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन
चोरी की थी बाइक
जांच के दौरान पुलिस को हैरान करने वाले तथ्य मिले। तीन दिन बाद पता चला कि जिस बाइक को टक्कर मारी थी, वह चोरी की थी। इसे एटा रोड स्थित तहसील के सामने से चोरी किया गया था। बाइक धीरज उपाध्याय निवासी न्यू इंद्रा नगर, टूंडला की थी।
विज्ञापन
साथी बोला- लिफ्ट ली थी
जांच में मृतक की पहचान छोटू निवासी जवा, अलीगढ़ व घायल उसका साथी करन निवासी गांव सिकंदरपुर, कासगंज के रूप में हुई। थानाध्यक्ष पारुल मिश्रा ने बताया कि हादसे में मृतक छोटू टूंडला से बाइक चोरी कर भागा था।
बताया कि वह रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। बाइक चोरी की रिपोर्ट टूंडला कोतवाली में दर्ज है। बाइक को टूंडला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। घायल करन बाइक पर लिफ्ट लेने की बात कह रहा है।