{"_id":"668551631d723914f40959b5","slug":"youth-died-due-to-sticks-and-rods-in-fight-firozabad-news-c-169-1-sagr1023-128153-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: झगड़े में चले लाठी-डंडे, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: झगड़े में चले लाठी-डंडे, युवक की मौत
Wed, 03 Jul 2024 06:55 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 03 Jul 2024 06:55 PM IST
विज्ञापन
नारखी (फिरोजाबाद)। थाना नारखी क्षेत्र में मामूली बात पर कुछ लोगों ने एकत्रित होकर दो दोस्तों को पकड़ लिया। इसके बाद गाली-गलौज के साथ लाठी-डंडे और सरिया से उनकी पिटाई की गई। आरोप है कि जब दोनों दोस्तों ने उनके चुंगल से भागने का प्रयास किया तो कार से एक युवक को कुचल दिया। परिजन ने आनन-फानन में दोनों को सरकारी ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया। जहां से उन्हें आगरा रेफर कर दिया। रास्ते में एक की मौत हो गई।
परिजन के अनुसार थाना उत्तर क्षेत्र के गंगा नगर निवासी विजय (20) अपने दोस्त अमर की जन्मदिन की पार्टी के लिए अन्य दोस्तों के साथ गया था। घूमने के दौरान बाइक के इंजन में कुछ तकनीकी खराबी आ गई तो उन्होंने नारखी के गांव दौलतपुर डीपीएस स्कूल के पास बाइक रोक दी। इतने में सभी दोस्त आपस में हंसी मजाक करने लगे। इसी दौरान कंकड़ एक अन्य व्यक्ति को लग गया, जिससे बहस होने लगी। उक्त व्यक्ति ने फोन कर अपने अन्य साथियों को बुला लिया। एक कार और बाइक पर कई युवक एकत्रित होकर आ गए। तो विजय व दो दोस्तों को छोड़कर अन्य दोस्त भाग गए।
परिजन ने बताया कि युवकों ने एकत्रित होकर उन्हें पीटना शुरू कर दिया। दोस्तों ने किसी तरह उनके चुंगल से भागने का प्रयास किया तो युवकाें ने दोस्तों की सरिया, लाठी-डंडों से पीट दिया। इसके बाद विजय को कार से कुचल दिया। दोस्तों ने मामले की जानकारी परिजन को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और घायलों को सरकारी ट्राॅमा सेंटर लेकर पहुंच गए। जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें आगरा रेफर कर दिया। आगरा ले जाते समय ही विजय की मौत हो गई। मामले की जानकारी पर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जानकारी के बाद घायलों का मेडिकल कराने के साथ मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात बाइक व कार सवारों के खिलाफ पिटाई, हत्या व हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।