फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Youth commits suicide by jumping in front of Tejas Express in Firozabad

Firozabad News: भागते हुए आया युवक और तेजस एक्सप्रेस के सामने लगा दी छलांग, उड़ गए चीथड़े

Thu, 10 Aug 2023 08:22 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 10 Aug 2023 08:22 AM IST
सार

फिरोजाबाद में भागते हुए आया युवक और तेजस एक्सप्रेस के सामने छलांग लगा दी। इससे उसके चीथड़े उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को एक गठरी में बांधकर ले गई। 

विज्ञापन
Youth commits suicide by jumping in front of Tejas Express in Firozabad
तेजस एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बुधवार की शाम एक युवक ने तेजस एक्सप्रेस के सामने छलांग लगा दी। इससे उसके चीथड़े उड़ गए। आसपास के लोगों ने देखा तो कांप गए। सूचना पर आरपीएफ जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी ली। 

विज्ञापन


घटना भदान रेलवे स्टेशन के पास स्थित गढ़िया गांव के पास की है। यहां शाम सात बजे तेजस एक्सप्रेस दिल्ली की तरफ से कानपुर की तरफ जा रही थी। इसी समय एक युवक जो बनियान और अंडरवियर पहने था। भागते हुए आया और ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। ट्रेन के संपर्क में आते ही उसके चीथड़े उड़ गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: बेटे की हत्या कर थाने पहुंचा पिता, बोला- 'मैंने उसे मार दिया है, मुझे गिरफ्तार कर लो'
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने आरपीएफ को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने थाना पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को शव को एक गठरी में बांधा। सीओ प्रवीन कुमार तिवारी ने बताया कि शाम करीब सात बजे घटना की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। युवक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed