फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Youth commits suicide by hanging

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Sun, 21 Nov 2021 12:43 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide by hanging
फिरोजाबाद ! थाना उत्तर क्षेत्र के आर्य नगर स्थित युवक द्वारा फांसी लगाने की घटना के बाद जिला अस्प? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। आर्य नगर निवासी युवक ने शुक्रवार रात फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

आर्य नगर निवासी अभिषेक कुमार जैन (26) परिवार के साथ उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला आर्य नगर में रहता है। परिजनों के अनुसार, उसका विवाह एक वर्ष पूर्व प्रीति के साथ हुआ था। प्रीति विगत कई माह से मायके में है। इससे अभिषेक मानसिक रूप से परेशान था। शुक्रवार रात अभिषेक अपने कमरे में सोने चला गया और परिजन भी सो गए। देररात अभिषेक ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह अभिषेक कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों ने उसे आवाज दी। जवाब नहीं आने पर परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो उसका शव फंदे पर लटका था।
विज्ञापन

अभिषेक का शव लटका देख परिजनों में चीखपुकार मच गई। चीखपुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर उत्तर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष उत्तर संजीव कुमार दुबे ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है। हालांकि अब तक आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि परिजनों का कहना है कि वह कुछ दिन से मानसिक रूप से परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed